Monday, July 20, 2026
BREAKING
गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी दिग्विजय चौटाला ने दिल्ली में संसद मार्च में शामिल होकर युवाओं की आवाज की बुलंद संगठन की मजबूती ही भाजपा को सत्ता से बाहर करने की सबसे बड़ी ताकत, कार्यकर्ता जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाएं : संजय दत्त पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर संसद में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग राजनीति से ही समाज के व्यापक हितों की पैरवी संभव : अशोक बुवानीवाला संगठन की मजबूती और श्रमिक विरोधी कानूनों के खिलाफ इंटक की हुंकार मानसून सत्र में राष्ट्रीय से लेकर सिरसा के स्थानीय मुद्दों तक हर आवाज़ उठाऊंगी : कुमारी सैलजा हरियाणा के झज्जर में बड़ा हादसा; बछड़े को बचाने कुएं में उतरे चार लोगों की जहरीली गैस से मौत हाइड्रोजन ट्रेन खराब होने का दावा भ्रामक, लोको पायलट ने कहा-गाड़ी पूरी तरह सही चल रही है भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

हिमाचल

Himachal: रोहतांग और अटल टनल सहित चोटियों पर बर्फबारी, न्यू ईयर का जश्न हुआ दोगुना, पर्यटकों के खिले चेहरे

31 दिसंबर, 2025 08:21 PM

मनाली : लंबे इंतजार के बाद मौसम ने करवट ली और पर्यटकों पर मेहरबान हो गया। रोहतांग दर्रे सहित शिंकुला और बारालाचा की चोटियों पर आज सुबह से ही हिमपात हो रहा है। वहीं, शाम होते-होते अटल टनल, कोकसर, सिस्सु और अंजनी महादेव जैसे पर्यटन स्थलों पर भी बर्फ के फाहे गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। नव वर्ष का जश्न मनाने मनाली पहुंचे पर्यटक इस सुहावने मौसम और आसमान से गिरती बर्फ को देखकर बेहद उत्साहित नजर आए।

रोहतांग और शिंकुला दर्रे की स्थिति
बर्फबारी के कारण आज पर्यटकों को रोहतांग और शिंकुला दर्रे तक जाने की अनुमति नहीं मिल सकी। हालांकि, रोहतांग जाने के लिए आज कुल 932 परमिट (जिनमें 167 डीजल और 225 पैट्रोल इंजन वाहन शामिल थे) बुक किए गए थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से पर्यटक मढ़ी तक ही जा सके। वहीं, शिंकुला के लिए निकले पर्यटक भी 20 किलोमीटर पहले जांस्कर समदो पर्यटन स्थल तक ही पहुंच पाए। मढ़ी के पर्यटन कारोबारी पूर्ण, सुंदर व तेंजिन ने बताया कि भले ही पर्यटक रोहतांग नहीं पहुंच पाए, लेकिन मढ़ी से गुलाबा तक उन्होंने गिरते हुए बर्फ के फाहों का जमकर आनंद लिया।

अटल टनल पर पर्यटकों का सैलाब
कोकसर और अटल टनल के आसपास पर्यटकों की भारी भीड़ देखी गई। कोकसर के स्थानीय पर्यटन कारोबारी रतन, दोरजे, पलजोर और टशी ने जानकारी दी कि आज 3000 से अधिक पर्यटक वाहन अटल टनल के रास्ते लाहौल की वादियों में दाखिल हुए। पर्यटकों ने गुलाबा, मढ़ी, कोकसर, सिस्सु, धुंधी और अटल टनल के साऊथ व नाॅर्थ पोर्टल पर दिनभर बर्फ में खेलने का लुत्फ उठाया और इन खूबसूरत पलों को अपने कैमरों में कैद किया।

क्या बाेले एसडीएम मनाली
रोहतांग सहित लाहौल व कुल्लू-मनाली की सभी पहाड़ियों और ऊंचाई वाले ग्रामीण क्षेत्रों जैसे कोकसर, दारचा, योचे, नैनगाहर में बर्फबारी जारी है। एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने कहा कि इस ताजा हिमपात ने सैलानियों की नववर्ष की खुशियों को दोगुना कर दिया है। उन्होंने जानकारी दी कि भारी बर्फबारी के कारण आज रोहतांग पर्यटकों के लिए बंद रहा और गुरुवार को भी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से मौसम के मिजाज पर निर्भर करेगी।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात