Monday, July 20, 2026
BREAKING
दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को मेदांता शिफ्ट करने से किया इनकार, 24 जुलाई को अगली सुनवाई अमित शाह ने कोलकाता में 'म्यूजियम ऑफ वर्ड' का किया उद्घाटन, बोले- भाषा के बिना संस्कृति अधूरी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी टिन्नू यादव और मनीष यादव से पूछताछ जारी, मंदिर ले जाया गया पंजाब के सरकारी स्कूलों के 881 छात्रों ने नीट पास करके नया इतिहास रचा: भगवंत मान फाजिल्का में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 760 ग्राम हेरोइन और अवैध हथियारों के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार 'युद्ध नशियां विरुद्ध' अभियान के 500 दिन पूरे, पंजाब पुलिस ने 629 बड़े ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार: डीजीपी नीति आयोग की रिपोर्ट ने निवेश को लेकर आप सरकार के झूठे दावों की खोली पोल: ढिल्लों समाज व प्रकृति का कर्ज सेवा से ही उतरेगा, संसार में कुछ भी मुफ्त नहीं : अनिल विज राजस्व विभाग में डिजिटल बदलाव से पारदर्शी, प्रभावी और नागरिक-केंद्रित सेवाएं हो रही सुनिश्चित : नायब सिंह सैनी सशक्त शक्ति केंद्र से और सशक्त होगा संगठन: डा. अर्चना गुप्ता

हिमाचल

Himachal: बर्फबारी न होने से पहाड़ों की रानी शिमला में पर्यटन उद्योग प्रभावित

18 जनवरी, 2026 06:06 PM

शिमला : बर्फबारी न होने की वजह से पहाड़ों की रानी शिमला में पर्यटन उद्योग प्रभावित होने लगा है। वीकेंड पर पर्यटकों की आमद उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। पिछले दिनों पर्यटकों की आवाजाही अच्छी चल रही थी, जिससे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों के चेहरे खिल गए थे, लेकिन बीते कुछ दिनों में पर्यटकों की आमद में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को वीकेंड को देखते हुए पर्यटन कारोबारियों को अच्छे बिजनैस की आस थी, लेकिन अन्य राज्यों से कम संख्या में पर्यटक शिमला व आसपास के स्थानों पर पहुंचे।

हालांकि अन्य राज्यों से लोगों द्वारा शिमला के मौसम की नियमित रूप से अपडेट ली जा रही है। इसके लिए होटलों व टूअर एंड ट्रैवल कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है। इस बीच सोमवार व मंगलवार को ऊंचाई व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है, ऐसे में अगर बर्फबारी होती है तो पर्यटन कारोबार में उछाल आएगा और होटलों व अन्य पर्यटन इकाइयों में ऑक्यूपेंसी बढ़ेगी।

पर्यटकों की आमद कम रहने पर शनिवार को होटलों में ऑक्यूपेंसी कम देखने को मिली। जानकारी के अनुसार ऑक्यूपेंसी 40 प्रतिशत के आसपास दर्ज की गई। इसके अलावा शिमला से कालका जाने वाली ट्रेनों में भी ऑक्यूपेंसी में 50 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है।

बादल छाने की वजह से रिंक में आईस स्केटिंग सत्र पर लगी ब्रेक
आईस स्केटिंग रिंक में स्केटिंग के सत्र पर एक बार फिर ब्रेक लग गई है। बादल छाने के कारण रिंक में बर्फ की अच्छी परत नहीं जम सकी, जिस कारण आईस स्केटिंग क्लब के प्रबंधन को सुबह व शाम दोनों सत्र रद्द करने पड़े। अब आगामी दिनों में भी बादल छाए रहने और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है, ऐसे में कुछ दिन आईस स्केटिंग सत्र बाधित रहने की संभावना जताई जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश