Monday, July 20, 2026
BREAKING
दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को मेदांता शिफ्ट करने से किया इनकार, 24 जुलाई को अगली सुनवाई अमित शाह ने कोलकाता में 'म्यूजियम ऑफ वर्ड' का किया उद्घाटन, बोले- भाषा के बिना संस्कृति अधूरी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी टिन्नू यादव और मनीष यादव से पूछताछ जारी, मंदिर ले जाया गया पंजाब के सरकारी स्कूलों के 881 छात्रों ने नीट पास करके नया इतिहास रचा: भगवंत मान फाजिल्का में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 760 ग्राम हेरोइन और अवैध हथियारों के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार 'युद्ध नशियां विरुद्ध' अभियान के 500 दिन पूरे, पंजाब पुलिस ने 629 बड़े ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार: डीजीपी नीति आयोग की रिपोर्ट ने निवेश को लेकर आप सरकार के झूठे दावों की खोली पोल: ढिल्लों समाज व प्रकृति का कर्ज सेवा से ही उतरेगा, संसार में कुछ भी मुफ्त नहीं : अनिल विज राजस्व विभाग में डिजिटल बदलाव से पारदर्शी, प्रभावी और नागरिक-केंद्रित सेवाएं हो रही सुनिश्चित : नायब सिंह सैनी सशक्त शक्ति केंद्र से और सशक्त होगा संगठन: डा. अर्चना गुप्ता

हिमाचल

Himachal: CM सुक्खू ने किया 'चिट्टा मुक्त कैंपस' अभियान का आगाज, बाेले-सरकार के विजन को मिलेगी मजबूती

20 जनवरी, 2026 06:25 PM

शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला से एनएसयूआई जिला मंडी के विशेष अभियान ‘चिट्टा मुक्त कैंपस’ का विधिवत शुभारंभ किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूल और कॉलेज परिसरों को नशामुक्त बनाना और युवा पीढ़ी को चिट्टा जैसे घातक नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है।

अभियान की शुरूआत करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने एनएसयूआई की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकालने के लिए इस तरह के अभियानों की अत्यंत आवश्यकता है। सीएम ने कहा कि एनएसयूआई का यह अभियान प्रदेश सरकार के नशा मुक्त हिमाचल के विजन को मजबूती देता है। सरकार द्वारा नशे और विशेषकर चिट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे युद्ध में यह अभियान एक अहम भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि युवाओं को केवल नशे से दूर ही नहीं रखना है, बल्कि उन्हें शिक्षा, खेल और सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना भी जरूरी है।

एनएसयूआई जिला मंडी के अध्यक्ष अनित जसवाल ने जानकारी दी कि यह पूरा कार्यक्रम मुख्यमंत्री के एंटी-चिट्टा अभियान से प्रेरित है। उन्होंने बताया कि यह अभियान 23 जनवरी से शुरू होकर 15 फरवरी तक चलेगा। इसके तहत पहले चरण में स्कूलों में और उसके बाद कॉलेज स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

छात्रों को जागरूक करने के लिए अभियान के दौरान जागरूकता सैमीनार, नशा विरोधी शपथ ग्रहण समारोह, एंटी-चिट्टा वॉकथॉन (पदयात्रा) और स्पोर्ट्स टूर्नामैंट करवाए जाएंगे। इस शुभारंभ अवसर पर विधायक संजय अवस्थी और विधायक राकेश कालिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने भी इस मुहिम का समर्थन किया।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश