Tuesday, March 31, 2026
BREAKING
पीएम मोदी ने बिहार के नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की पिछली सरकारों ने बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा की थी, हम इन गलतियों को सुधार रहेः पीएम मोदी सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन; पीएम मोदी ने दुख जताया वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन अमेरिका कुछ हफ्तों में ईरान ऑपरेशन कर देगा खत्म: मार्को रुबियो भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा वह दिन दूर नहीं जब कनाडा और ऑस्ट्रेलिया से विद्यार्थी बेहतर शिक्षा लेने के लिए पंजाब आएंगे: भगवंत सिंह मान विपक्ष पंजाब के पंजाब की स्वास्थ्य योजना के बारे में गलत प्रचार कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह

राष्ट्रीय

Heavy Rain Alert: अगले 72 घंटें भारी बारिश के नाम, IMD ने इन जिलों में जारी किया हाई अलर्ट

02 सितंबर, 2025 08:20 PM

मध्यप्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। सावन के महीने में अच्छी बारिश हुई थी, लेकिन भादौ की शुरुआत में कुछ दिन सूखा रहा। अब सितंबर के पहले हफ्ते में बादल दोबारा मेहरबान हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य के 26 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश हुई है।

रतलाम में डैम के गेट खुले, डूब गांव
रतलाम के घोलावाड़ डैम में पानी भरने के बाद तीन गेट खोलने पड़े। इससे पलसोड़ा गांव में पानी भर गया और लोग घरों की छतों पर चढ़ गए। वहीं, रतलाम जिले के सीखेड़ी गांव में हालात गंभीर हैं। यहां गंगायता नदी उफान पर है और गांव टापू जैसा बन गया है। लगभग 3000 लोग प्रभावित हुए हैं।

भोपाल में भी लगातार बरसात
राजधानी भोपाल में दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। अब तक भोपाल में 32.57 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि यहां का सीजनल कोटा 43 इंच है। यानी राजधानी को अभी करीब 10 इंच बारिश की जरूरत है। मौसम विभाग का कहना है कि सितंबर महीने में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

अगले 72 घंटे का अलर्ट
मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश के लिए अगले तीन दिन का अलर्ट जारी किया है।

आज (2 सितंबर) – 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट (अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, नीमच, उज्जैन समेत कई जिले)।
3 सितंबर – बड़वानी, खरगोन और बुरहानपुर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट। यहां 8 इंच तक पानी गिर सकता है।
4 सितंबर – देवास, खंडवा, खरगोन और बड़वानी में अति भारी बारिश का अलर्ट। कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

बांध और नदियां उफान पर
ग्वालियर: वीरपुर बांध 27 साल बाद भरकर छलक गया। बांध का पानी पास के गांवों में घुस गया है।
दमोह: भारी बारिश में दीवार गिरने से पति-पत्नी मलबे में दब गए। पति की मौके पर मौत हो गई, पत्नी की हालत गंभीर है।
जावरा: सुबह से लगातार बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया। उपलाई के पास एक कार पलट गई, लेकिन ग्रामीणों ने तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

सितंबर में और बरसेगा पानी
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हिंद महासागर और प्रशांत महासागर की स्थितियां मानसून को सक्रिय बनाए रखेंगी। पूरे सितंबर में 2–3 बार तेज बारिश के दौर आने की संभावना है। इसी से प्रदेश का सीजनल कोटा भी पूरा हो जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी ने बिहार के नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

पीएम मोदी ने बिहार के नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

पिछली सरकारों ने बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा की थी, हम इन गलतियों को सुधार रहेः पीएम मोदी

पिछली सरकारों ने बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा की थी, हम इन गलतियों को सुधार रहेः पीएम मोदी

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन; पीएम मोदी ने दुख जताया

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन; पीएम मोदी ने दुख जताया

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा

पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

गोबरधन योजना: बायोगैस संयंत्रों ने बदली यूपी के गांवों की तस्वीर, स्वच्छता के साथ आय और रोजगार में बढ़ोतरी

गोबरधन योजना: बायोगैस संयंत्रों ने बदली यूपी के गांवों की तस्वीर, स्वच्छता के साथ आय और रोजगार में बढ़ोतरी