Monday, July 06, 2026
BREAKING
कच्चे तेल की कीमतें एक प्रतिशत तक लुढ़की, ओपेक प्लस ने अगस्त में बढ़ाया उत्पादन टारगेट प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित अंकारा समिट से पहले नाटो के सामने दरारें और हो सकती हैं गहरी अमेरिका चंद्रमा पर फिर से पहुंचने की रेस में चीन से कर रहा प्रतिस्पर्धा, टाइमलाइन अब महीनों में तय : नासा प्रमुख वेनेजुएला में आए भूकंप के बाद मृतकों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी, 3,342 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा एफआईआई ने जून के आखिरी पखवाड़े में फाइनेंशियल सर्विसेज और कंस्ट्रक्शन जैसे सेक्टर्स पर लगाया दांव सोने की सपाट शुरुआत, चांदी का दाम करीब आधा प्रतिशत बढ़ा वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

राष्ट्रीय

H-1B पर फैसले से मची अफरा तफरी, भारत से अमरीका के लिए हवाई किराये में भी बढ़ोतरी

20 सितंबर, 2025 09:09 PM

नई दिल्ली। अमरीका द्वारा एच-1बी वीजा के शुल्क में अचानक कई गुणा वृद्धि के बाद भारत से अमरीका के लिए तत्काल यात्रा के लिए टिकट बुकिंग शनिवार को अचानक बढ़ गई है, जिससे किराए में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऑनलाइन टूर एंड ट्रैवल कंपनी मेकमाईट्रिप के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “अमरीका के लिए अंतिम क्षणों में कराई जाने वाली बुकिंग में आज सुबह उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। लंबी दूरी के मार्गों पर उसी दिन या अगले दिन की यात्रा के लिए इस तरह से बुकिंग बढ़ना असामान्य है।”

उल्लेखनीय है कि अमरीका द्वारा शुल्क बढ़ाकर एक लाख डॉलर करने के बाद अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट समेत कुछ कंपनियों ने एच-1बी वीजा पर अमरीका में काम करने वाले अपने ऐसे कर्मचारियों को तत्काल देश लौटने के लिए कहा है, जो इस समय किसी दूसरे देश में हैं। इस कारण टिकट की बुकिंग बढ़ी है। मांग बढ़ने से भारत से अमरीका का किराया भी 50 प्रतिशत तक बढ़ गया है। आम तौर पर इस समय किराया 35 से 40 हजार रुपए के बीच होता है, लेकिन 20 और 21 सितंबर की यात्रा के लिए एयर इंडिया का किराया 55 हजार से 60 हजार रुपए के बीच है। अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका में मौजूद अपने एच-1बी वीजा धारक कर्मचारियों को फिलहाल देश से बाहर जाने से मना कर दिया है।

बढ़ा हुआ वीजा शुल्क 21 सितंबर से लागू हो रहा है। पहले लॉटरी में प्रवेश के लिए 215 डॉलर और लॉटरी में नाम आने पर नियोक्ता द्वारा आई-129 फॉर्म भरने के लिए 780 डॉलर का शुल्क लगता था। इसके अलावा कंपनी के आकार और कर्मचारियों की संख्या के अनुसार वीजा शुल्क लगता था। आम तौर पर कुल शुल्क 1,500 डॉलर के आसपास होता था। अब वीजा शुल्क बढ़ाकर एक लाख डॉलर कर दिया गया है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित