भावनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि मैं ऐसे समय में भावनगर आया हूं, जब नवरात्र का पावन पर्व शुरू होने वाला है। इस बार जीएसटी में कमी की वजह से, बाजारों में रौनक और भी ज्यादा रहने वाली है और ये उत्सव के इसी माहौल में आज हम समुद्र से समृद्धि का महा उत्सव मना रहे हैं। पीएम मोदी ने भावनगर में एक भव्य रोड शो किया और 34,200 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भावनगर के भाइयों, मुझे माफ करना, मुझे हिन्दी में इसलिए बोलना पड़ रहा है, क्योंकि देशभर के लोग इसमें जुड़े हुए हैं। देशभर के लाखों लोग जब कार्यक्रम में जुड़े हुए हों, तो आपसे क्षमा मांगकर मुझे हिन्दी में ही बात करनी पड़ेगी।
उन्होंने कहा कि अपने भावनगर ने धूम मचा दी है, हां अभी करंट आया। में यहां देख रहा हूं कि पंडाल के बाहर मानव समुद्र दिख रहा है सब। इतनी बड़ी संख्या में आप सब आशीर्वाद देने आए, मैं आपका बहुत-बहुत आभारी हूं। ये कार्यक्रम तो भावनगर में हो रहा है, लेकिन ये कार्यक्रम पूरे हिन्दुस्तान का है। आज भावनगर निमित्त है और पूरे भारत में समुद्र से समृद्धि की ओर जाने की हमारी दिशा क्या है, उसके लिए आज इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का केंद्र भावनगर चुना गया है। गुजरात के लोगों को, भावनगर के लोगों को बहुत-बहुत बधाई।
प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी 17 सितंबर को आप सबने अपने नरेन्द्र भाई को जो शुभकामनाएं भेजी हैं, देश और दुनिया से जो शुभकामनाएं मुझे मिली हैं, व्यक्तिगत तौर पर सबका धन्यवाद करना संभव नहीं है, लेकिन भारत के कोने-कोने से और विश्व भर से ये जो प्यार मिला है, ये जो आशीर्वाद मिले हैं, ये मेरी बहुत बड़ी संपत्ति है, ये मेरी बहुत बड़ी ताकत है और इसलिए सार्वजनिक रूप से में आज देश और दुनिया के सभी महानुभावों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यहां एक बेटी कोई चित्र बनाकर के ले आई है, वहां एक बेटा लेकर के आया है, जरा इसको कलेक्ट कर लीजिए भाई, इन बच्चों को मेरा बहुत-बहुत आशीर्वाद। थैंक यू जो लोग लाए हैं, मैं आपके प्यार के लिए मैं आपका आभारी हूं, आपने इतनी मेहनत की, धन्यवाद जी, धन्यवाद बेटा, थैंक यू दोस्त।
उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा जयंती से लेकर गांधी जयंती तक, यानी 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक पूरे देश में लाखों लोग सेवा पखवाड़ा मना रहे हैं। मुझे बताया गया है कि गुजरात में भी अभी तो 15 दिन का सेवा पखवाड़ा है, लेकिन पिछले दो तीन दिनों में, सेवा पखवाड़े के दौरान बहुत से कार्यक्रम हुए हैं, सैंकड़ों जगहों पर ब्लड डोनेशन कैंप लगें, और इनमें एक लाख लोग अब तक ब्लड डोनेट कर चुके हैं। ये सिर्फ मुझे जो गुजरात की जानकारी मिली, वह मैं बता रहा हूं । अनेक शहरों में सफाई अभियान चलाए गए, लाखों लोग इन सफाई अभियानों में भी साथ आए, राज्य में 30 हजार से ज्यादा जगहों पर, ये आंकड़ा बहुत बड़ा है, हेल्थ कैंप लगाए हैं, जहां लोगों को जांच और उपचार की मदद की जा रही है, खासकर के महिलाओं के स्वास्थ्य को केंद्र में रखा गया है। देशभर में सेवा कार्यों से जुड़े हर किसी का मैं अभिनंदन करता हूं, उनका आभार व्यक्त करता हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि आज इस आयोजन में, मैं सबसे पहले कृष्ण कुमार सिंह जी का पुण्य स्मरण करता हूं। सरदार साहब के मिशन से जुड़ते हुए उन्होंने भारत की एकता के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया। आज ऐसे ही महान देशभक्तों की प्रेरणा से हम भारत की एकता को मजबूत कर रहे हैं, एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत कर रहे हैं। आज मैं ऐसे समय में भावनगर आया हूं, जब नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होने वाला है। इस बार जीएसटी में कमी की वजह से, बाजारों में रौनक भी और ज्यादा रहने वाली है, और ये उत्सव के इसी माहौल में आज हम समुद्र से समृद्धि का महा उत्सव मना रहे हैं। भावनगर के भाइयों, मुझे माफ करना, मुझे हिन्दी में इसलिए बोलना पड़ रहा है, क्योंकि देशभर के लोग इसमें जुड़े हुए हैं। देशभर के लाखों लोग जब कार्यक्रम में जुड़े हुए हों, तो आपसे क्षमा मांगकर मुझे हिन्दी में ही बात करनी पड़ेगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी का भारत, आज समुद्र को बहुत बड़े अवसर के रूप में देख रहा है। थोड़ी देर पहले, यहां पोर्ट-लेड डेवलपमेंट को गति देने के लिए, हज़ारों करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया है। देश में क्रूज टूरिज्म को प्रमोट करने के लिए आज मुंबई में इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल का भी लोकार्पण किया गया है। भावनगर के, गुजरात के विकास से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट्स भी शुरू हुए हैं। मैं सभी देशवासियों को और गुजरात के लोगों को भी बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।