Monday, June 29, 2026
BREAKING
अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक' वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा 'आवारापन 2' टीजर रिलीज: 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश इन 5 कारणों की वजह से टीम इंडिया ने पहली बार गंवाई आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने कसा शिकंजा, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर बनाए 103 रन राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट' ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

बाज़ार

GST में कटौती से लोगों में खुशी की लहर, ग्राहक बोले- एसयूवी की खरीद पर 80,000 रुपए की बचत हुई

23 सितंबर, 2025 08:32 PM

जीएसटी सुधार लागू होने के बाद लोगों में खुशी की लहर है। इसके तहत गाड़ियों के दाम भारी मात्रा में कम होने से शोरूमों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है और बड़ी संख्या में बिक्री भी हो रही है।

ग्राहकों ने कहा

गाड़ी खरीदने आए ग्राहक शाबिर ने न्यूज़ एजेंसी से बातचीत करते हुए कि उन्होंने क्रेटा गाड़ी खरीदी है और इस पर जीएसटी की दरें कम होने के कारण 70,000 से 80,000 रुपए तक की बचत करने में मदद मिली है। वहीं, एक अन्य ग्राहक राम सिंह ने कहा कि कंपनियों की ओर से जीएसटी का फायदा ग्राहकों को दिया जा रहा है। मैंने हुंडई आई10 गाड़ी खरीदी है और नई जीएसटी की दरों के कारण इसका दाम पहले के मुकाबले करीब 70,000 रुपए कम हो गया है।

पहली बार कार खरीदने वाली की संख्या में इजाफा

लखनऊ में मौजूद हुंडई की डीलरशीप में असिसटेंट जनरल मैनेजर आसिम ने कहा कि जीएसटी सुधार की काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया ग्राहकों में देखने को मिल रही है। पहली बार कार खरीदने वाली की संख्या में इजाफा हो रहा है। कंपनी की ओर से भी जीएसटी का पूरा फायदा ग्राहकों को दिया गया है, जिससे गाड़ियों के दामों में बड़ी कमी आई है।

बाइक एवं कार खरीदना पहले के मुकाबले किफायती

अन्य शहरों में भी यही ट्रेंड देखने को मिल रहा है। ओडिशा के मलकानगिरि में भी ऐसा ही ट्रेंड देखने को मिल रहा है। ग्राहकों ने कहा कि नई जीएसटी दरों के आने के बाद गाड़ियों की कीमतों में काफी कमी आई है और बाइक एवं कार खरीदना पहले के मुकाबले किफायती हो गया है।

22 सितंबर से लागू हुए GST सुधार

नए जीएसटी सुधार 22 सितंबर से लागू हो गए हैं। 1200 सीसी और 4 मीटर से कम की पेट्रोल गाड़ियों और 1500 सीसी और 4 मीटर से कम की डीजल गाड़ियों पर टैक्स घटकर 18 प्रतिशत हो गया है। इससे ऊपर के सेगमेंट और क्षमता वाली गाड़ियों पर अब 40 प्रतिशत का टैक्स लगेगा, जो कि पहले करीब 50 प्रतिशत होता था। 350 सीसी और उससे कम की बाइक पर अब जीएसटी घटकर 18 प्रतिशत हो गया है, जो कि पहले 28 प्रतिशत था। 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक'

एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक'

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए