Monday, June 29, 2026
BREAKING
अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक' वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा 'आवारापन 2' टीजर रिलीज: 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश इन 5 कारणों की वजह से टीम इंडिया ने पहली बार गंवाई आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने कसा शिकंजा, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर बनाए 103 रन राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट' ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

बाज़ार

GST Rate Rationalisation: GST में होगा बड़ा बदलाव, 12% और 28% टैक्स स्लैब होंगे खत्म, GoM ने केंद्र का प्रस्ताव किया स्वीकार

21 अगस्त, 2025 06:19 PM

नई दिल्ली : देशभर में लागू वस्तु एवं सेवा कर (GST) को और सरल और पारदर्शी बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। गुरुवार को हुई महत्वपूर्ण बैठक में GST रेट रेशनलाइजेशन पर गठित मंत्री समूह (GoM) ने केंद्र सरकार के उस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया, जिसमें दो टैक्स स्लैब — 12% और 28%- को हटाने की सिफारिश की गई थी।

बैठक की अध्यक्षता बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की। उन्होंने बताया कि सरकार अब केवल 5%, 18% और विशेष वस्तुओं के लिए 40% की दर रखने की योजना पर आगे बढ़ेगी।

सूत्रों के अनुसार, सरकार ने वर्तमान चार स्लैब - 5%, 12%, 18% और 28% - की जगह एक नई दो-स्तरीय संरचना लाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव के तहत, 5% और 18% दो प्रमुख टैक्स दरें होंगी। योजना के मुताबिक, जो वस्तुएं अब तक 12% टैक्स के दायरे में थीं, उनमें से करीब 99% सामानों को 5% स्लैब में शिफ्ट किया जाएगा। वहीं 28% टैक्स वाले करीब 90% उत्पादों और सेवाओं को 18% स्लैब में लाने की बात कही गई है।

हालांकि, कुछ खास वस्तुएं जैसे पान मसाला, तंबाकू और ऑनलाइन गेमिंग, जिन्हें सरकार 'हानिकारक वस्तुएं' (Demerit Goods) की श्रेणी में रखती है, उन पर 40% का विशेष टैक्स स्लैब लागू करने का प्रस्ताव है।

कौन-कौन थे इस फैसले के पीछे?
बैठक की अध्यक्षता बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की। इस 6-सदस्यीय समूह में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और केरल के मंत्री शामिल थे।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या कहा?
वित्त मंत्री ने कहा कि इस दर पुनर्गठन से आम जनता, किसानों, मध्यम वर्ग और MSMEs को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा यह व्यवस्था सरल, पारदर्शी और विकासोन्मुखी भी होगी।

किस चीज पर कितना असर पड़ेगा?
12% स्लैब की 99% वस्तुएं अब 5% टैक्स की श्रेणी में आ जाएंगी।
28% टैक्स वाली करीब 90% वस्तुएं/सेवाएं अब 18% टैक्स के दायरे में होंगी।
सरकार का कहना है कि इससे जीएसटी प्रणाली ज्यादा सरल हो जाएगी और टैक्स अनुपालन में भी सुधार होगा।

बीमा पर भी राहत संभव
बैठक में केंद्र के उस प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई जिसमें स्वास्थ्य और जीवन बीमा को जीएसटी से पूरी तरह छूट देने की बात कही गई थी। इस पर अधिकतर राज्यों ने सहमति जताई, लेकिन साथ ही ये भी कहा कि इसका लाभ पॉलिसीधारकों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना ज़रूरी है। इस छूट से सरकार को करीब ₹9,700 करोड़ सालाना राजस्व का नुकसान हो सकता है।

अब इस प्रस्ताव को जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक में पेश किया जाएगा, जहां अंतिम मुहर लगेगी। अगर यह पास होता है, तो यह देश के कर ढांचे में अब तक का सबसे बड़ा सुधार माना जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक'

एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक'

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए