Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

Goa nightclub fire: आग लगने के बाद अंदर ही फंसे रहे लोग, जांच में ये बड़ी लापरवाही आई सामने

07 दिसंबर, 2025 07:16 PM

गोवा के अर्पोरा क्षेत्र स्थित एक नाइट क्लब में हुए भयावह आग हादसे ने पूरे राज्य को दहला दिया है। इस दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 25 तक पहुंच गई है, जिनमें विदेशी पर्यटक भी शामिल बताए जा रहे हैं। कई शवों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है, जबकि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि क्लब प्रबंधन ने कस्टमर सेफ्टी से जुड़े कई बुनियादी नियमों का पालन नहीं किया।

शुरुआती जांच रिपोर्ट में बड़ी चूक सामने आई है। पुलिस के अनुसार, क्लब में एंट्री और एग्ज़िट का रास्ता एक ही था, जिसके कारण आग लगने के बाद अंदर मौजूद लोग बाहर नहीं निकल पाए। दम घुटने से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई। इस गंभीर लापरवाही के बाद क्लब संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच तेज कर दी गई है।

25 लोगों की मौत
अर्पोरा स्थित Birch by Romeo Lane नाइट क्लब में देर रात अचानक लगी आग में अब तक 25 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हादसे में 7 लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर है, जिसका 60% से अधिक शरीर जल चुका है। अन्य घायल फिलहाल स्थिर बताए जा रहे हैं। गोवा पुलिस के आधिकारिक बयान के अनुसार मरने वालों में 4 विदेशी पर्यटक और 14 क्लब कर्मचारी शामिल हैं। शेष मृतकों की पहचान प्रक्रिया अभी जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अधिकांश लोगों की मौत धुएं के कारण दम घुटने से हुई, जबकि केवल कुछ लोगों की जान जलने से गई।

फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं किया गया
जांच में पाया गया है कि क्लब में फायर सेफ्टी के अनिवार्य मानकों का पालन नहीं किया गया था। आपातकालीन निकास, वेंटिलेशन सिस्टम और फायर अलार्म सभी संदिग्ध पाए गए हैं। दमकल विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम आग के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती संकेत किचन या इलेक्ट्रिकल यूनिट से आग भड़कने की ओर इशारा करते हैं, लेकिन अंतिम पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही होगी।

पुलिस ने क्लब को सील कर दिया है और प्रबंधन से पूछताछ जारी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो क्लब मालिकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत का बयान
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घटना को गोवा के पर्यटन इतिहास की सबसे बड़ी आग त्रासदियों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि दमकल विभाग ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया, लेकिन एग्ज़िट व्यवस्था ठीक न होने के कारण कई लोग बाहर नहीं निकल पाए और उनकी दम घुटने से मौत हो गई। उन्होंने घटना की मैजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं और कहा है कि क्लब को मिली परमिशन, फायर और बिल्डिंग नॉर्म्स के पालन की पूरी जांच की जाएगी। मुख्यमंत्री के अनुसार, क्लब मालिकों के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया गया है, जबकि क्लब मैनेजर और अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस