Thursday, September 03, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

चंडीगढ़

GMSH 16 के ब्लड बैंक में लगी आग, सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

02 जून, 2026 07:29 PM

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ शहर के सरकारी मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल (GMSH)-16 के ब्लड बैंक में मंगलवार तड़के आग लगने की घटना सामने आई। अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों की तत्परता के चलते आग पर शीघ्र काबू पा लिया गया, जिससे किसी बड़े नुकसान बचाव हो गया। जानकारी के अनुसार, आग की घटना सबसे पहले ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की नजर में आई। कर्मचारियों ने तुरंत सुरक्षा कर्मियों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद सुरक्षा दल ने बिना देरी किए प्रभावी कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से रोक दिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक (डीएचएस), मेडिकल सुपरिंटेंडेंट (एमएस), डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट (डीएमएस) तथा ब्लड बैंक प्रभारी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने ब्लड बैंक की आवश्यक सेवाओं को सुचारू बनाए रखने तथा परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का संभावित कारण ब्लड बैंक परिसर में स्थापित एयर कंडीशनिंग यूनिट में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। प्रभावित क्षेत्र को तत्काल सुरक्षित कर लिया गया और एहतियातन आवश्यक कदम उठाए गए।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार घटना में किसी प्रकार की जनहानि या चोट नहीं हुई है। साथ ही रक्त भंडार, चिकित्सा उपकरणों, अभिलेखों अथवा भवन संरचना को भी कोई उल्लेखनीय क्षति नहीं पहुंची है। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के वास्तविक कारणों की विस्तृत तकनीकी जांच कराई जा रही है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

उपराष्ट्रपति का PU दौरा कल; रूट डायवर्शन को लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी...घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

उपराष्ट्रपति का PU दौरा कल; रूट डायवर्शन को लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी...घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

चंडीगढ़ में ‘एकम न्याय संवाद’

चंडीगढ़ में ‘एकम न्याय संवाद’

पूर्व CM चन्नी की Exam देते तस्वीर वायरल, PU में मचा बवाल... VIP के लिए अलग नियम का आरोप

पूर्व CM चन्नी की Exam देते तस्वीर वायरल, PU में मचा बवाल... VIP के लिए अलग नियम का आरोप

PGI के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, लंबे समय से लटकी मांग हुई पूरी, पढ़ें...

PGI के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, लंबे समय से लटकी मांग हुई पूरी, पढ़ें...

भाजपा को मिला बड़ा बल, सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल; प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने किया स्वागत

भाजपा को मिला बड़ा बल, सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल; प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने किया स्वागत

PGIMER ने 80वां स्वतंत्रता दिवस रोगी सेवा के प्रति गर्व, जुनून और अटूट प्रतिबद्धता के साथ मनाया

PGIMER ने 80वां स्वतंत्रता दिवस रोगी सेवा के प्रति गर्व, जुनून और अटूट प्रतिबद्धता के साथ मनाया

चंडीगढ़ में सिख बंदियों की रिहाई को लेकर बवाल, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी; कई जवान घायल

चंडीगढ़ में सिख बंदियों की रिहाई को लेकर बवाल, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी; कई जवान घायल

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में सीबीडीसी‑आधारित डीबीटी का किया शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में सीबीडीसी‑आधारित डीबीटी का किया शुभारंभ

चंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों के लिए रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म जमा करवाने की समय-सीमा बढ़ी

चंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों के लिए रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म जमा करवाने की समय-सीमा बढ़ी

51 रचनाकार तिरंगा पटका एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित  पुस्तक ‘कुछ पल तुम्हारे चाहिए’ का विमोचन

51 रचनाकार तिरंगा पटका एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित पुस्तक ‘कुछ पल तुम्हारे चाहिए’ का विमोचन