Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मनोरंजन

Film Review Sky Force: साहस और देशभक्ति की एक अनकही कहानी

27 जनवरी, 2025 01:07 PM

मुंबई। गणतंत्र दिवस से पहले अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले ही दिन करीब 11 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ये अक्षय कुमार की पिछली कई फिल्मों से काफी अधिक है। इसके साथ ही स्काई फोर्स 2025 की हिंदी फिल्मों में सबसे अच्छी ओपनिंग की है। इस फिल्म में वीर पहाड़िया ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। फिल्म ‘स्काई फोर्स’ में पहली बार साल 1965 के भारत-पाक युद्ध से जुड़ी सरगोधा एयरबेस पर भारत के जवाबी हमले को बड़े पर्दे पर दिखाया गया है।

‘स्‍काई फोर्स’ की कहानी

फिल्म ‘स्काई फोर्स’ स्कवार्डन लीडर टी विजय (वीर पहाड़िया) के सर्वोच्च बलिदान की कहानी पर आधारित है। 1965 की भारत-पाक जंग के दौरान पाकिस्तान ने अमरीका से मिले एडवांस फाइटर प्लेन से भारतीय वायुसेना के ठिकानों पर जोरदार हमला बोलकर भारी नुकसान पहुंचाया। विंग कमांडर केओ आहूजा (अक्षय कुमार) को अपनी टीम के साथ जवाबी हमला करने की जिम्मेदारी मिलती है। हालांकि, उस दौरान भारतीय वायुसेना के पास पाकिस्तान के एडवांस लड़ाकू जहाजों के मुकाबले कम ताकत वाले लड़ाकू जहाज थे। बावजूद इसके विंग कमांडर आहूजा और उनकी टीम ने पाकिस्तान के बेहद मजबूत माने जाने वाले सरगोधा एयरबेस पर सरप्राइज अटैक करके मौजूद कई फाइटर प्लेन को तबाह कर दिया।

इस मिशन के दौरान स्कवार्डन लीडर टी विजय लौटकर बेस पर नहीं आए। उनके जहाज के नष्ट होने की खबर आई, लेकिन टी विजय की कोई जानकारी नहीं मिली। इस सफल मिशन के लिए विंग कमांडर आहूजा और उनकी टीम के साथियों को वीरता पदक से सम्मानित किया गया, लेकिन वह अपने साथी टी विजय को भुला नहीं पाए और उनको तलाशने में जुटे रहे। विंग कमांडर आहूजा अपने साथी पायलट की वीरता को किस तरह सम्मान और पहचान दिलाते हैं यह जानने के लिए आपको सिनेमाघर जाना होगा।

कैसा है अभिनय

एक्टिंग की करें, तो देशभक्ति फिल्मों के सुपरस्टार माने जाने वाले अक्षय कुमार ने लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद अच्छी वापसी की है। वह फिल्म में अपने रोल के साथ पूरा न्याय करते हैं। वहीं इस फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले वीर पहाड़िया ने दिखा दिया कि वह लंबी रेस के घोड़े हैं। उन्होंने पहली ही फिल्म में अपने रोल को पूरी शिद्दत से निभाया है। फिल्म के बाकी कलाकारों ने भी ठीकठाक काम किया है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...