Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

मनोरंजन

Film Review Fateh: साइबर अपराधियों के जाल में फंसे सोनू सूद, एक्शन से भरपूर है ‘फतेह’

11 जनवरी, 2025 01:32 PM

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ रिलीज हो गई है। इस फिल्म के साथ ही सोनू सूद ने बड़े पर्दे पर जोरदार वापसी की है। उनकी इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस भी लीड रोल में नजर आ रही हैं। फिल्म फतेह साइबर क्राइम जैसे गंभीर मुद्दे को लेकर बनी है। इस फिल्म में सोनू सूद एक एक्शन हीरो के रूप में नजर आए हैं। ओपनिंग डे पर फिल्म के टिकट की कीमत मात्र 99 रुपए रखी गई थी। अब कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 3 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है।

क्या है फतेह की कहानी ?

फिल्‍म की कहानी है पंजाब के मोगा में रहने वाले फतेह (सोनू सूद) की, जो अपने गांव में एक डेयरी फार्म चलाता है। सादा जीवन जीने वाला और गांव वालों का मददगार ‘फतेह’ अतीत में एक स्पेशल टास्क फोर्स का जांबाज अफसर था। लेकिन सरकार द्वारा उनके टास्क फोर्स को बंद किए जाने के बाद अब वह सादगी भरी जिंदगी जी रहा है। मगर एक दिन जब उसकी बहन जैसी मासूम निमरत (शिव ज्योति राजपूत) साइबर क्राइम के जाल में फंस जाती है, तो उसके जरिए फतेह को पता चलता है कि उसके देश के अनगिनत लोग साइबर अपराध के चंगुल में फंसकर अपनी जान देने पर मजबूर हो गए हैं।

वो विजय राज, नसीरद्दीन शाह, दिब्येंदु भट्टाचार्य जैसे खूंखार और शातिर मुजरिमों का पर्दाफाश करने के लिए अतीत में लौटने को मजबूर हो जाता है। उसकी इस खूनी जंग में उसका साथ हैकिंग एक्सपर्ट खुशी (जैकलीन फर्नांडिस) भी देती है। निमरत पर आई मुसीबत से उसे बचाने के चक्कर में फतेह साइबर फ्रॉड के ऐसे जाल में फंसता है, जहां से उसका जिंदा लौट पाना बहुत मश्किल है। फतेह कैसे इस मिशन को सक्सेसफुल कर पाता है ये जानने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी होगी।

कैसा है अभिनय?

फिल्म में सोनू सूद एक एक्शन हीरो का रोल निभा रहे हैं। ये फिल्म खूब मारधाड़ और खून खराबे से भरी है। फिल्म में ढेर सारा एक्शन देखने को मिलता है। फिल्म की एक्शन कोरियोग्राफी काफी अच्छी है। सोनू के एक्शन सीक्वेंस में होने वाले खून खराबे में कमजोर दिल वाले लोग शायद न देख पाएं। लेकिन अगर आपने हिम्मत करके इन्हें देख लिया तो सही थ्रिल मिलेगा। यही फिल्म का बेस्ट पार्ट है। फतेह सिंह का किरदार एक्शन के साथ साथ सोनू सूद की परफॉरमेंस में अच्छी है। उनके साथ फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और विजय राज जैसे बेहतरीन एक्टर्स हैं। दोनों ने अपने विलेन के रोल को अच्छे से निभाया है। निमरत के रोल में एक्ट्रेस शिवज्योति राजपूत का काम भी अच्छा है। हालांकि जैकलिन फर्नांडिस फिल्म की कमजोर कड़ियों में से एक हैं। फिल्म के दौरान उनकी बातों को समझ पाना काफी मुश्किल है। इसके बावजूद उन्होंने अपने रोल को निभा लिया है।

फिल्म की कहानी काफी सिंपल है, लेकिन इसका स्क्रीनप्ले ढीला है। सोनू सूद ने फिल्म में लीड रोल के साथ साथ निर्देशन भी किया है। अगर आपको एक्शन फिल्में पसंद हैं तो एक बार आप फतेह को जरूर देख सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया