Monday, July 06, 2026
BREAKING
पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो' भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान कच्चे तेल की कीमतें एक प्रतिशत तक लुढ़की, ओपेक प्लस ने अगस्त में बढ़ाया उत्पादन टारगेट प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित अंकारा समिट से पहले नाटो के सामने दरारें और हो सकती हैं गहरी अमेरिका चंद्रमा पर फिर से पहुंचने की रेस में चीन से कर रहा प्रतिस्पर्धा, टाइमलाइन अब महीनों में तय : नासा प्रमुख वेनेजुएला में आए भूकंप के बाद मृतकों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी, 3,342 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा

राष्ट्रीय

Fake Death News: 1.40 करोड़ रुपये के लोन से बचने के लिए बीजेपी नेता ने रचा अपनी ही मौत का नाटक

19 सितंबर, 2025 01:10 PM

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बीजेपी नेता के बेटे ने ₹1.40 करोड़ के कर्ज से बचने के लिए अपनी ही मौत का झूठा नाटक रचा। इस नाटक में पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमों ने 10 दिनों तक उसकी तलाश में नदी में अभियान चलाया लेकिन बाद में उसका झूठ पकड़ा गया।

क्या था पूरा मामला?
पूरा मामला तब शुरू हुआ जब 5 सितंबर को कालीसिंध नदी में एक कार डूबने की खबर मिली। यह कार बीजेपी नेता महेश सोनी के बेटे विशाल सोनी की थी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और गोताखोरों की मदद से कार को नदी से बाहर निकाला लेकिन कार खाली थी और विशाल का कोई सुराग नहीं मिला। इससे पूरा परिवार और प्रशासन परेशान हो गया। लगभग दो सप्ताह तक एसडीआरएफ की तीन अलग-अलग टीमों ने 20 किलोमीटर तक नदी में उसकी तलाश की।

कॉल रिकॉर्ड ने खोला राज
8 दिनों तक कोई सुराग न मिलने पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस अधिकारी आकांक्षा हाड़ा ने बताया कि जब उन्होंने विशाल के पिता और भाइयों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने कबूल किया कि विशाल मरा नहीं है और वह कहीं छिपा हुआ हो सकता है। पुलिस ने विशाल के मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच की जिससे उसकी लोकेशन महाराष्ट्र में मिली।

मध्य प्रदेश पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस की मदद से विशाल को संभाजी नगर जिले के फर्डापुर पुलिस स्टेशन इलाके से बरामद कर लिया। चौंकाने वाली बात यह थी कि पकड़े जाने से पहले विशाल ने पुलिस को बरगलाने के लिए खुद के अपहरण की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।

लोन से बचने के लिए रचा नाटक
पूछताछ के दौरान विशाल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करता है और उस पर बैंकों का ₹1.40 करोड़ से ज्यादा का कर्ज था। उसे लगा कि अगर बैंक में उसकी मौत का डेथ सर्टिफिकेट जमा कर दिया जाएगा तो लोन माफ हो जाएगा।

विशाल ने 5 सितंबर की सुबह 5 बजे अपनी कार की हेडलाइट बंद की उसे नदी में धकेला और ड्राइवर की बाइक लेकर इंदौर चला गया। अखबारों में अपनी मौत की खबरें पढ़ने के बाद वह शिरडी और शनि शिंगनापुर जाकर पूजा-पाठ करने लगा था।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित