Monday, August 17, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

राष्ट्रीय

DRDO ने UAV से दागी जाने वाली ULPGM-V3 मिसाइल का सफल परीक्षण किया

20 मई, 2026 04:12 PM

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए मानव रहित हवाई वाहन से दागी जाने वाली प्रिसिजन गाइडेड मिसाइल ULPGM-V3 के अंतिम विकास परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। ये परीक्षण आंध्र प्रदेश के कुरनूल स्थित DRDO परीक्षण रेंज में एयर-टू-ग्राउंड और एयर-टू-एयर दोनों मोड में किए गए।

परीक्षणों के दौरान अत्याधुनिक तकनीक से लैस इंटीग्रेटेड ग्राउंड कंट्रोल सिस्टम (GCS) का इस्तेमाल किया गया, जिसकी मदद से मिसाइल प्रणाली को नियंत्रित और संचालित किया गया। यह सिस्टम लॉन्च और ऑपरेशन की प्रक्रिया को स्वचालित बनाने में सक्षम है।

DRDO ने मिसाइल के विकास और उत्पादन के लिए भारत डायनामिक्स लिमिटेड और अदानी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड के साथ साझेदारी की है। वहीं, मौजूदा परीक्षणों में मिसाइल को बेंगलुरु स्थित Newspace Research and Technologies द्वारा विकसित UAV प्लेटफॉर्म पर एकीकृत किया गया।

ULPGM-V3 मिसाइल का विकास हैदराबाद स्थित रिसर्च सेंटर इमारत (RCI) ने अन्य DRDO प्रयोगशालाओं DRDL हैदराबाद, TBRL चंडीगढ़ और HEMRL पुणे के सहयोग से किया है।

DRDO के अनुसार, मिसाइल पूरी तरह भारतीय रक्षा इकोसिस्टम के तहत विकसित की गई है, जिसमें बड़ी संख्या में MSMEs और घरेलू उद्योगों की भागीदारी रही। परीक्षणों ने यह भी साबित किया कि इसकी घरेलू सप्लाई चेन अब बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए पूरी तरह तैयार है।

राजनाथ सिंह ने इस सफलता पर DRDO, सार्वजनिक उपक्रमों और रक्षा उत्पादन साझेदारों को बधाई देते हुए इसे रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण रणनीतिक उपलब्धि बताया। वहीं, DRDO चेयरमैन और रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव समीर वी. कामत ने परीक्षण से जुड़े सभी वैज्ञानिकों और टीमों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे