Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
शरीर में आयरन की कमी को न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है एनीमिया का खतरा 'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज भारत के साथ मजबूत करेंगे रिश्ते, पाकिस्तान से तनाव के बीच 'विक्ट्री डे' पर तालिबान ने भरी हुंकार जो ना मानें उनकी उड़ान तत्काल रोक दें, महंगे हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार यूपी चुनाव से पहले स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी, तेज तर्रार चेहरे के साथ क्या है भाजपा की तैयारी ग्रीन बेल्ट में भी हो सकेगा निर्माण, विकास प्राधिकरण के बिल्डिंग बायलॉज में बड़ा बदलाव खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता

राष्ट्रीय

Delhi Crime: चार ताले, कई पासकोड… फिर भी घर में घुस कातिल ने एक घंटे में IRS के बेटी के साथ दुष्कर्म कर किया मर्डर, CCTV ने खोला राज

23 अप्रैल, 2026 10:57 AM

राजधानी दिल्ली में एक और बड़ी सनसनी क्राईम की घटना सामने आई। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक 22 साल की युवती की उसके ही घर में हत्या कर दी गई। पुलिस को शक है कि हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया। इस मामले में पुलिस ने 23 साल के राहुल मीणा को गिरफ्तार किया है, जो पहले उस परिवार में नौकर के तौर पर काम करता था। वह राजस्थान के अलवर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह करीब 8 महीने तक इस घर में काम कर चुका था और करीब डेढ़ महीने पहले उसे नौकरी से निकाल दिया गया था।

कैसे घुसा घर में?
पुलिस के अनुसार, घर में कड़ी सुरक्षा होने के बावजूद आरोपी नौकर बड़ेही शातिर से घर के अंदर घूसा। अलग-अलग मंजिलों पर ताले लगे थे और कई जगह पासकोड से एंट्री होती थी। बावजूद इसके, आरोपी घर में आसानी से घुस गया। जांच में सामने आया है कि उसे घर का पूरा नक्शा, पासकोड और चाबियों के छिपे स्थान की जानकारी थी। इसी का फायदा उठाकर वह अंदर पहुंचा।

CCTV में कैद हुई हरकतें
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी सुबह करीब 6:28 बजे सोसायटी में दाखिल होता दिखा। उस समय उसने पीली शर्ट और काली पैंट पहनी थी। करीब एक घंटे बाद, 7:22 बजे वह अलग कपड़ों में बाहर निकलता दिखा। उसके पास एक काला बैग भी था। शक है कि उसने वारदात के बाद कपड़े बदले।

घटना के समय क्या हुआ?
युवती घर में अकेली थी क्योंकि उसके माता-पिता जिम गए हुए थे। जब वे सुबह करीब 8 बजे लौटे तो उन्होंने बेटी को खून से लथपथ हालत में पाया। घर का सामान बिखरा हुआ था और युवती के कपड़े भी फटे हुए थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उसका मोबाइल चार्जर के तार से गला दबाकर हत्या की गई। रेप की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

पहले भी कर चुका है अपराध?
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने दिल्ली आने से पहले अलवर में भी एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था। यह घटना कथित तौर पर वारदात से एक दिन पहले की बताई जा रही है। दिल्ली पुलिस ने करीब 15 टीमों का गठन किया और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी का पीछा किया। जांच के दौरान एक ऑटो चालक से जानकारी मिली, जिसने आरोपी को द्वारका के एक होटल तक छोड़ा था। वहीं से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब फॉरेंसिक सबूत, सीसीटीवी और डिजिटल डेटा की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह अपराध पहले से प्लान किया गया था या नहीं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज

'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज

जो ना मानें उनकी उड़ान तत्काल रोक दें, महंगे हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

जो ना मानें उनकी उड़ान तत्काल रोक दें, महंगे हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

यूपी चुनाव से पहले स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी, तेज तर्रार चेहरे के साथ क्या है भाजपा की तैयारी

यूपी चुनाव से पहले स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी, तेज तर्रार चेहरे के साथ क्या है भाजपा की तैयारी

ग्रीन बेल्ट में भी हो सकेगा निर्माण, विकास प्राधिकरण के बिल्डिंग बायलॉज में बड़ा बदलाव

ग्रीन बेल्ट में भी हो सकेगा निर्माण, विकास प्राधिकरण के बिल्डिंग बायलॉज में बड़ा बदलाव

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं