Thursday, August 20, 2026
BREAKING
प्रिया भवानी शंकर ने 'इरुमुड़ी' के सफर को बताया बेहद खास, बोलीं-'फिल्म से कहीं ज्यादा यादें लेकर लौटी हूं' 'हस्तिनापुर के वीर' में जरासंध बने आभास मेहता, बोले-महाभारत का हिस्सा बनने का मौका नहीं छोड़ना चाहता था रणदीप हुड्डा के बर्थडे पर लिन लैशराम ने लुटाया प्यार, बोलीं- आपकी मासूमियत हमेशा बनी रहे एमएलएस: इंटर मियामी और फिलाडेल्फिया यूनियन मैच 2-2 से ड्रॉ लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे चीनी की कीमतों में उछाल के बीच सरकार ने थोक उपभोक्ताओं पर लागू की 15 दिन की स्टॉक सीमा शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी अगर बाल रूखे और बेजान हैं, तो लगाएं मेथी के दाने से बना हेयर मास्क, हफ्ते भर में दिखेगा फर्क

राष्ट्रीय

Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली! AQI 341 के पार, प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की धड़कनें

21 जनवरी, 2026 01:00 PM

देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का संकट लगातार बना हुआ है। बुधवार, 21 जनवरी की सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 341 रहा। हालांकि मंगलवार सुबह AQI 397 दर्ज किया गया था, जिसके मुकाबले मामूली सुधार देखने को मिला है, लेकिन प्रदूषण का स्तर अब भी गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है।

इन इलाकों में हालात सबसे खराब
राजधानी के कई संवेदनशील क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर औसत से काफी अधिक दर्ज किया गया। आनंद विहार और अशोक विहार में AQI 388 तक पहुंच गया, जबकि वजीरपुर में यह 386 रिकॉर्ड किया गया।
अन्य प्रभावित इलाकों में AQI इस प्रकार रहा—
आर.के. पुरम: 377
द्वारका सेक्टर-8: 376
पंजाबी बाग: 374
आईटीओ: 369
चांदनी चौक: 369
बवाना: 383

धुंध और ठंड का दोहरा असर
प्रदूषण के साथ-साथ दिल्लीवासियों को कड़ाके की ठंड और कोहरे का भी सामना करना पड़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, बुधवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। सुबह 7 बजे न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कम तापमान और हवा की धीमी गति के कारण प्रदूषक कण वातावरण में नीचे ही जमा हो रहे हैं, जिससे दृश्यता में कमी आई है।

GRAP-4 पर प्रशासन का फैसला
वायु गुणवत्ता में हल्का सुधार देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली-एनसीआर में लागू ‘ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान’ (GRAP) के चौथे चरण (स्टेज-IV) के प्रतिबंधों को हटाने का निर्णय लिया है। इससे पहले 17 जनवरी को AQI के ‘गंभीर’ श्रेणी (450 से ऊपर) में पहुंचने की आशंका के चलते कड़े प्रतिबंध लागू किए गए थे। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रदूषण की स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और स्टेज-1, 2 और 3 के तहत लागू पाबंदियां जारी रहेंगी।

स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा
चिकित्सकों ने चेतावनी दी है कि 300 से अधिक AQI बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी रोगों से पीड़ित लोगों के लिए बेहद खतरनाक है। लंबे समय तक प्रदूषित हवा में रहने से अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे सुबह की सैर से बचें और बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करें।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन