Monday, June 29, 2026
BREAKING
अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक' वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा 'आवारापन 2' टीजर रिलीज: 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश इन 5 कारणों की वजह से टीम इंडिया ने पहली बार गंवाई आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने कसा शिकंजा, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर बनाए 103 रन राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट' ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

बाज़ार

Cryptocurrency: बिटकॉइन की बड़ी गिरावट ने उड़ाए निवेशकों के होश, जानें एक बिटकॉइन की कीमत

18 अगस्त, 2025 05:47 PM

भारतीय शेयर बाजार जहां नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है, वहीं क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में घबराहट साफ नजर आ रही है। एक ओर निवेशकों को शेयरों में तेजी से राहत मिल रही है, दूसरी ओर बिटकॉइन जैसी डिजिटल संपत्तियों में तेज गिरावट ने बाजार को हिला दिया है।

बिटकॉइन और ईथर में तगड़ा झटका
18 अगस्त की सुबह क्रिप्टो बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सुबह 10:30 बजे बिटकॉइन की कीमत करीब 2.12% टूटकर $115,559 तक पहुंच गई। महज कुछ दिन पहले, 14 अगस्त को, इसने $125,514 का रिकॉर्ड बनाया था - यानी इतनी जल्दी इसमें 7% की गिरावट आ चुकी है।

इसी तरह, बिटकॉइन के बाद दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether भी 3% टूटकर $4,349 तक गिर गई। यह गिरावट ऐसे समय में आई है जब हाल ही में इन टोकनों ने अपने ऑल-टाइम हाई के करीब प्रदर्शन किया था।

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, यह गिरावट मुनाफावसूली की वजह से हो रही है। निवेशकों ने जबरदस्त उछाल के बाद लाभ कमाने के लिए बड़ी मात्रा में बिक्री की है। साथ ही, डिजिटल एसेट ट्रेजरी कंपनियों की इन्वेस्टमेंट स्पीड में भी थोड़ी सुस्ती देखी जा रही है।

शेयर बाजार में उत्साह, निवेशकों के चेहरे खिले
क्रिप्टो बाजार की गिरावट के उलट, एशियाई और भारतीय शेयर बाजारों में तेजी बनी हुई है। खासतौर पर MSCI एशिया पैसिफिक इंडेक्स में 0.4% की बढ़त दर्ज की गई, जिसमें चीन और जापान की बड़ी भूमिका रही। हालांकि साउथ कोरिया का बाजार थोड़ी कमजोरी में रहा।

इसके अलावा:
यूरोपियन शेयर फ्यूचर्स में 0.3% और
S&P 500 फ्यूचर्स में 0.1% की बढ़त देखी गई।
शंघाई स्टॉक इंडेक्स भी 10 साल के उच्च स्तर की ओर अग्रसर है।
सोने की कीमतों में भी 0.4% की बढ़त दर्ज की गई, जो निवेशकों की बचाव रणनीति को दिखाती है।

डॉलर और बॉन्ड मार्केट में हलचल
डॉलर इंडेक्स लगभग स्थिर रहा।
10-वर्षीय अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड घटकर 4.30% पर आ गई।

ट्रंप-जेलेंस्की बैठक पर सबकी निगाहें
निवेशकों का ध्यान अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की की संभावित मुलाकात पर टिका है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बैठक के परिणाम वैश्विक बाजारों की दिशा तय कर सकते हैं। इससे पहले पुतिन के साथ हुए शिखर सम्मेलन में कोई सख्त प्रतिबंध नहीं लगाया गया, जिससे बाजार को राहत मिली। मिजुहो कॉर्प के रणनीतिकार जॉर्डन रोचेस्टर के अनुसार, बाजार फिलहाल सतर्क है क्योंकि बहुत कुछ इस पर निर्भर करता है कि यूक्रेन रूस की शर्तों को मानता है या नहीं।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक'

एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक'

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए