Monday, July 06, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

राष्ट्रीय

CM हेमंत और कल्पना सोरेन ने स्व0 दुर्गा सोरेन को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, उनके योगदान को किया याद

10 सितंबर, 2025 07:34 PM

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले SIR को लेकर विवाद के बीच Election Commission ने एक बड़ा फैसला लिया था। इसके अनुसार यह प्रोसेस देशभर में एक साथ लागू किया जाएगा। आयोग ने इस फैसले पर आज यानि 10 सितंबर को दिल्ली में सभी राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में सभी ने इस प्रक्रिया को शुरू करने पर सहमति जताई है।

सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग ने सभी राज्यों से 30 सितंबर तक जरूरी कागज़ी कार्रवाई और तैयारियां पूरी करने के लिए कहा है। इस संबंध में ज्यादातर राज्यों ने आश्वासन दिया है कि वे इस तय समय सीमा तक तैयारियां पूरी कर लेंगे।

जल्द ही हो सकता है आधिकारिक ऐलान
चुनाव आयोग जल्द ही देशभर में SIR की औपचारिक घोषणा कर सकता है। अंतिम तारीखों का फैसला तभी लिया जाएगा जब सभी राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अपनी प्रगति रिपोर्ट आयोग को सौंप देंगे। चुनाव आयोग का मानना है कि इस प्रक्रिया से न सिर्फ वोटर लिस्ट अपडेट होगी, बल्कि चुनावी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और लोगों का भरोसा भी बढ़ेगा।

इस प्रक्रिया के तहत राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों ने आयोग के सामने 3.30 घंटे से ज्यादा का प्रेजेंटेशन दिया। आयोग ने उन्हें मतदाताओं की पहचान और निवास के लिए स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध दस्तावेजों की सूची बनाने को भी कहा है।

हर राज्य के लिए अलग दस्तावेज: आदिवासी और उत्तर-पूर्वी राज्यों में अक्सर पहचान के कुछ विशेष प्रमाणपत्र होते हैं, जिन्हें मान्य किया जाएगा।
क्षेत्रीय निकायों के प्रमाणपत्र: कई जगहों पर क्षेत्रीय स्वायत्त बोर्ड और निकाय भी ऐसे प्रमाणपत्र जारी करते हैं, जिन्हें स्वीकार किया जाएगा।

बिहार में शुरु हुआ था SIR?
बिहार में SIR प्रक्रिया 24 जून से 25 जुलाई तक चली थी। इस दौरान BLO ने घर-घर जाकर वोटर्स की डिटेल्स की वेरिफिकेशन की। वेरिफिकेशन के बाद 1 अगस्त को एक ड्राफ्ट लिस्ट जारी की गई थी, जिसमें 7.24 करोड़ नाम थे। इसके बाद 1 सितंबर तक लोगों को अपने नाम जोड़ने, हटाने या सुधारने का मौका दिया गया। इस दौरान कुल 16 लाख 56 हजार से ज्यादा नए नामों को जोड़ने के लिए आवेदन आए।

चुनाव आयोग का आश्वासन-
चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि बिना नोटिस जारी किए और मतदाता का पक्ष सुने बिना किसी भी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा। आयोग ने यह भी भरोसा दिलाया है कि किसी भी वैध मतदाता का नाम लिस्ट से नहीं हटेगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित