Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

पंजाब

CM Mann के स्पष्टीकरण पर जाने क्या बोले जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज

15 जनवरी, 2026 05:48 PM

आज मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना स्पष्टीकरण देने श्री अकाल तख्त साहिब में पहुंचे। आपको बता दें कि, एक आपत्तजिनक वीडियो और गोलक सहित दूसरे सिख मुद्दों को लेकर दिए बयान को लेकर श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ने सीएम भगवंत मान को तलब किया था। आज सचिवालय में सीएम मान जत्थेदार के सामने पेश हुए जहां अपना स्पष्टीकरण दिया।

सचिवालय से बाहर आने के बाद अब श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री भगवंत मान की पेशी को लेकर जानकारी दी। जत्थेदार ने बताया कि मुख्यमंत्री ने यहां आकर अपना पक्ष रखा और गोलक से जुड़े मामले पर भी अपना स्पष्टीकरण दिया, जिसे अकाल तख्त ने संज्ञान में लिया है। इस पूरे विषय पर आने वाले दिनों में पांचों सिंह साहिबानों की बैठक होगी, जिसमें आगे का फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि, ये श्री अकाल तख्त साहिब है, जहां सबको झुकना ही होगा।

जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा कि मुख्यमंत्री से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री से संबंधित 2 लैब का विवरण देने को कहा गया है, ताकि तथ्यों की जांच कर वास्तविकता सामने लाई जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि अकाल तख्त किसी व्यक्ति के खिलाफ कोई बैर नहीं रखता और हर मामले को सिख मर्यादाओं व परंपराओं के अनुरूप देखा जाता है। प्रेस वार्ता में जत्थेदार ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री ने सिख सिद्धांतों और मर्यादाओं से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी और स्वीकार किया कि कुछ विषयों पर उन्हें ऐसे बयान नहीं देने चाहिए थे। जत्थेदार ने कहा कि पूरी बातचीत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। उन्होंने आगे बताया कि मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन्हें सिख मर्यादा और सिद्धांतों की पूरी जानकारी नहीं थी और भविष्य में वे इन विषयों पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।

आपको बता दें कि, सीएम भगवंत मान आज 11 बजे श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय में पेश हुए। इस दौरान उन्होंने नंगे पैर नजरें झुकाकर श्री दरबार साहिब पहुंचे और माथा टेकने के बाद सचिवालय में पेश हुए। आपको बता दें कि इस दौरान सीएम मान अपने साथ 2 काले रंग के बैग साथ लेकर गए थे। वहीं आपको ये भी बता दें कि, सीएम मान के अमृतधारी सिख न होने के चलते उन्हेंने अकाल तख्त की फसील की जगह सचिवालय में पेश होकर अपना स्पष्टीकरण दिया। 328 स्वरूपों को लेकर बंगे वाले मामले में जत्थेदार का बयान भी सामने आया है। कई मामलों में सरकार जल्दबाजी कर जाती है। हमारे बहुत सारे गुरु घर हैं जहां अखंड पाठ की लड़ी चलती है। गुरुद्वारा साहिब में पावन स्वरूप हैं। गांव के हर घर में स्वरूप हैं। कईयों की रसीद नहीं सभाली जाती। रसीद न होने का मतलब अनअधिकारिक स्वरूप नहीं है। जत्थेदार ने कहा कि, 169 स्वरूप बरामद” वाला बयान मर्यादा के खिलाफ है, “लापता” या “बरामद” जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे