नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज सुबह हुए हमले के बाद अब राजधानी की सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद, अब आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) दोनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। AAP की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है, वहीं बीजेपी ने इसे सुरक्षा में गंभीर चूक करार दिया है।
क्या है पूरा मामला और अब तक का अपडेट?
यह घटना बुधवार सुबह मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान हुई, जब एक शख्स ने उन्हें थप्प-ड़ मारते हुए उनके साथ हाथापाई की। हमले के बाद अब उन्हें अस्पताल ले जाया गया है, जहाँ डॉक्टरों की एक टीम उनकी जांच कर रही है। हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।
राजनीति गरमाई: AAP ने की निंदा
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए, आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा, "दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आशा है मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।"
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।
उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आशा है मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। https://t.co/I0olIy2opH
— Atishi (@AtishiAAP) August 20, 2025
इससे पहले, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी इस घटना को सुरक्षा में एक गंभीर चूक बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की थी। इस घटना ने दिल्ली में मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।