Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

राष्ट्रीय

CJI की बड़ी टिप्पणी, “दो घंटे की बारिश में दिल्ली लकवाग्रस्त हो जाती है”, आखिर क्यों कही ये बात

18 अगस्त, 2025 05:46 PM

सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की एक याचिका पर सुनवाई के दौरान दिल्ली की ट्रैफिक और जलभराव समस्या को लेकर सख्त टिप्पणी की। मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई ने कहा, “दो घंटे की बारिश में दिल्ली लकवाग्रस्त हो जाती है।” यह टिप्पणी उस समय सामने आई जब NHAI ने केरल हाईकोर्ट के एक आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। हाईकोर्ट ने एक खस्ताहाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल वसूली पर रोक लगा दी थी।

क्या था मामला?
CJI बी. आर. गवई, जस्टिस के. विनोद चंद्रन और जस्टिस एन. वी. अंजारिया की बेंच उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जो केरल हाईकोर्ट द्वारा नेशनल हाईवे-544 पर टोल वसूली बंद करने के आदेश को चुनौती देती है। हाईकोर्ट ने एडापल्ली से मेन्नुथी तक की 65 किलोमीटर लंबी सड़क की बेहद खराब हालत के आधार पर त्रिशूर जिले के पेलियेक्कारा टोल प्लाजा पर टोल वसूली पर रोक लगाई थी।

NHAI के साथ-साथ गुरुवायूर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने भी इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

कोर्ट की नाराजगी और तीखी टिप्पणियां
सुनवाई के दौरान जब एक वकील ने सुप्रीम कोर्ट के बाहर लगने वाले जाम का ज़िक्र किया, तो मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि "दिल्ली जैसे शहर में दो घंटे की बारिश में ही पूरा शहर ठप हो जाता है।" इसके साथ ही कोर्ट ने यह सवाल उठाया कि जब सड़कों की हालत इतनी खराब है कि 12 घंटे लंबा ट्रैफिक जाम लगता है, तो लोगों से ₹150 का टोल कैसे वसूला जा सकता है?

लॉरी पलटने पर NHAI का तर्क
NHAI की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि 12 घंटे लंबा जाम इसलिए लगा क्योंकि एक लॉरी पलट गई थी। इस पर कोर्ट ने स्पष्ट कहा, “लॉरी अपने आप नहीं पलटी, गड्ढों की वजह से ऐसा हुआ।” तुषार मेहता ने यह भी जानकारी दी कि जहां अंडरपास निर्माण कार्य चल रहा है, वहां वैकल्पिक मार्ग बनाए गए हैं, लेकिन मानसून के कारण काम में बाधा आई है।

टोल पर कोर्ट का सवाल
जब कोर्ट ने पूछा कि इस 65 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए कितना टोल लिया जा रहा है, तो जवाब मिला ₹150। इस पर CJI गवई ने कहा, “कोई ₹150 क्यों देगा अगर उसे 12 घंटे जाम में ही फंसे रहना है? एक घंटे का रास्ता तय करने में लोगों को 11 घंटे ज्यादा लग रहे हैं।” सुनवाई के अंत में सुप्रीम कोर्ट ने NHAI की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब यह देखना अहम होगा कि कोर्ट खराब सड़कों पर टोल वसूली के मामले में क्या फैसला सुनाता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित