Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के भी घटे दाम, जुलाई के पहले ही दिन ग्राहकों को तोहफा राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे समीरा रेड्डी ने सास मंजरी के तलाक और ससुर की दूसरी शादी पर की बात, ऐसे वापस दिलाया आत्मविश्वास Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर

पंजाब

Breaking: बिक्रम मजीठिया को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

29 सितंबर, 2025 07:51 PM

शिरमोणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया को लेकर हाईकोर्ट ने आज बड़ा फैसला सुनाया है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने अमृतसर में बिक्रम मजीठिया के खिलाफ दर्ज FIR पर सुनवाई दौरान बड़ी राहत दी है। सुनवाई के दौरान सरकार ने कोर्ट में हलफनामा दिया है कि जब भी बिक्रम मजीठिया के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, उन्हें 7 दिन पहले नोटिस जारी किया जाएगा। इसके साथ ही मजीठिया की अग्रिम जमानत याचिका का निपटारा हो गया है। गौरतलब है कि बिक्रम मजीठिया ने अमृतसर में दर्ज FIR के खिलाफ अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी।

सोमवार को मजीठिया की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान उनके वकील दमनबीर सिंह सोबती ने दलील दी कि 31 जुलाई को दर्ज FIR पूरी तरह से निराधार है। मजीठिया पर विजिलेंस और पुलिस के काम में दखल देने का आरोप लगा है, जबकि घटना के वीडियो में साफ दिख रहा है कि वह बस अपनी कुर्सी पर बैठकर बातें कर रहे थे। सरकार जानबूझकर उन्हें निशाना बना रही है। अगर आय से अधिक संपत्ति के मामले में हाईकोर्ट से ज़मानत मिल जाती है, तो सरकार उन्हें इस नए मामले में गिरफ़्तार करना चाहती है।

हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? सरकार ने कहा कि शिकायत 26 जून को मिली थी और जांच के कारण FIR में देरी हुई। अब हाईकोर्ट को हलफनामे के जरिए भरोसा दिलाया गया है कि जो भी कार्रवाई होगी, उससे पहले मजीठिया को 7 दिन का नोटिस जरूर दिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन