Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

BLO को सुप्रीम कोर्ट का साथ! राज्यों को SIR के लिए अतिरिक्त कर्मचारी तैनात करने के आदेश

04 दिसंबर, 2025 07:38 PM

विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) को लेकर काम तेजी से किया जा रहा है, लेकिन इस प्रक्रिया का सबसे अधिक दबाव बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) पर पड़ रहा है। लगातार बढ़ते कार्यभार के कारण कई BLO अधिकारियों द्वारा आत्महत्या जैसी गंभीर घटनाएँ सामने आईं। इन परिस्थितियों को देखते हुए अब सुप्रीम कोर्ट BLOs के साथ खड़ी हुई है और राज्यों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि SIR के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया जाए ताकि मौजूदा अधिकारियों पर दबाव कम किया जा सके।

गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने SIR में लगे BLOs की समस्याओं और उनके ऊपर बढ़ते दबाव को गंभीरता से देखते हुए राज्यों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इनमें BLOs के काम के घंटे कम करना, अतिरिक्त कर्मचारी तैनात करना और मानवीय आधार पर छूट की याचिकाओं पर विचार करना शामिल है। कोर्ट ने यह भी कहा कि यदि BLO किसी कठिनाई का सामना कर रहा है तो उसे राहत दी जानी चाहिए, और उसकी जगह तुरंत किसी अन्य कर्मचारी की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए ताकि काम प्रभावित न हो।

SC ने राज्यों को दिए अपने महत्वपूर्ण निर्देश
BLOs की आत्महत्याओं का मामला उठने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि SIR के लिए अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती अनिवार्य है। BLOs की व्यक्तिगत छूट संबंधी अर्ज़ियों पर राज्य सरकारें और चुनाव आयोग केस-टू-केस आधार पर विचार करें। याचिकाकर्ता TVK ने BLOs पर दर्ज एफआईआर और जेल भेजने की धमकियों का मुद्दा भी उठाया था। इस पर कोर्ट ने कहा कि यदि कोई BLO अपनी समस्या को लेकर सीधे अदालत में आना चाहे तो उसे ऐसा करने का पूरा अधिकार है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चुनाव आयोग के अधीन प्रतिनियुक्त सरकारी कर्मचारियों को SIR की ड्यूटी निभानी होगी, लेकिन यदि किसी BLO को विशेष दिक्कत है तो अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए जा सकते हैं, ताकि काम सुचारू रूप से चलता रहे और किसी अधिकारी पर अनावश्यक दबाव न पड़े।

कोर्ट ने क्या-क्या कहा?
मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की संयुक्त पीठ ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकारों और राज्य चुनाव आयोगों की ओर से चुनाव आयोग (ECI) के अधीन SIR सहित वैधानिक दायित्व निभाने के लिए भेजे गए कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने BLOs पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए तीन बड़े निर्देश जारी किए—

अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती:
SIR में लगे BLOs के काम का बोझ कम करने के लिए राज्यों को तुरंत पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था करनी होगी।

छूट के अनुरोधों पर व्यक्तिगत आधार पर विचार:
यदि कोई BLO स्वास्थ्य या निजी कारणों से छूट चाहता है, तो उसकी अर्जी पर विशेष मानवीय आधार पर निर्णय लिया जाए। साथ ही तुरंत किसी अन्य कर्मचारी की नियुक्ति की जाए ताकि काम में बाधा न आए।

सीधे अदालत में गुहार:
यदि BLO को किसी तरह की राहत नहीं मिल रही है या उसकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, तो वह सीधे सुप्रीम कोर्ट से भी संपर्क कर सकता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस