Thursday, July 02, 2026
BREAKING
चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप हमारे हवाले कर दो ED और CBI, हम भाजपा के 10 टुकड़े कर देंगे : संजय राउत पोछे के पानी में मिलाएं ये 5 चीजें, फर्श पर आएगी कांच जैसी चमक पीएम मोदी और जापान की प्रधानमंत्री तकाइची ने हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की पीएम मोदी ने जापानी पीएम ताकाइची को बताया ‘छोटी बहन’, बोले- रिश्तों का नया अध्याय शुरू By-election: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 30 जुलाई को होगा मतदान EPF निकासी नियमों में बड़ा बदलाव, खाते में 25% राशि रखना होगा अनिवार्य ‘यूजरनेम’ फीचर को लेकर व्हाट्सएप ने दी सफाई, कहा-फोन नंबर की तरह ही नहीं हो पाएगा सर्च पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषितम्’, लिखा-धैर्य, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास से लक्ष्य प्राप्ति संभव धर्मेंद्र प्रधान ने पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा मंत्रियों के साथ बैठक की

पंजाब

Bikram Majithia के खिलाफ चल रही विजिलेंस जांच में बड़ा Update! कोर्ट ने सुनाया ये चौंकाने वाला फैसला

15 जुलाई, 2025 05:15 PM

अमृतसर | आमदनी से अधिक संपत्ति मामले में नाभा जेल में न्यायिक हिरासत में बंद शिअद नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ चल रही विजिलेंस जांच को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अमृतसर स्थित ग्रीन एवेन्यू की कोठी और मजीठा स्थित दफ्तर पर हुई छापेमारी के बाद, अब कोर्ट ने किसी भी तरह की तलाशी पर रोक लगा दी है।

अदालत ने तलाशी पर लगाई रोक

बिक्रम सिंह मजीठिया के वकील अर्शदीप सिंह कलेर ने जानकारी दी कि विजिलेंस द्वारा की जा रही कार्रवाई पर मोहाली की अदालत ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। उन्होंने बताया कि अब यदि कोई भी तलाशी ली जाएगी, तो वह वकील की मौजूदगी में ही होगी और सिर्फ ईवैल्यूएशन (मूल्यांकन) की प्रक्रिया चलेगी, न कि छापेमारी।

मंगलवार को हुई थी फिर से छापेमारी

मंगलवार को विजिलेंस टीम ने मजीठिया की अमृतसर के ग्रीन एवेन्यू स्थित कोठी और मजीठा दफ्तर पर दोबारा छापेमारी की थी। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया था।

दस्तावेजों की भी हुई जांच

दफ्तर में रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की गई। वहीं, पुलिस ने घर के आसपास की सभी सड़कें बंद कर बैरिकेडिंग कर दी थी। ग्रीन एवेन्यू की सड़कें कई मीटर पहले से ही बंद कर दी गई थीं और किसी भी बाहरी व्यक्ति को भीतर जाने की इजाजत नहीं दी गई।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

छापेमारी के मद्देनज़र पंजाब पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी थी। घर के चारों ओर पुलिस की तैनाती रही और विजिलेंस टीम ने हर कमरे व फाइल की गहनता से जांच की।

नाभा जेल में हैं मजीठिया

बता दें कि बिक्रम सिंह मजीठिया 14 दिन की न्यायिक हिरासत में नाभा जेल में बंद हैं। उन पर आमदनी से अधिक संपत्ति रखने का मामला चल रहा है, जिसको लेकर पंजाब विजिलेंस ब्यूरो सक्रिय है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार