Saturday, March 28, 2026
BREAKING
Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार ‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

राष्ट्रीय

Bihar Election 2025: "दूसरे चरण के मतदान से पहले ही इंडिया गठबंधन ने मानी हार", BJP बोली- तेजस्वी यादव को थोड़ा...

10 नवंबर, 2025 07:56 PM

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही इंडिया गठबंधन हताश और निराश होकर अपनी हार मान ली है। वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बिहार में विधान सभा चुनाव के लिए प्रचार समाप्त हो गया है। अब मंगलवार को दूसरे चरण का मतदान होगा। उन्होंने दावा किया कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा एनडीए के साथ एक निर्णायक, प्रभावी और ऐतिहासिक विजय की ओर बढ़ रही है। वहीं विपक्षी इंडिया गठबंधन को हार अभी से दिखायी देने लगी है।

तेजस्वी यादव को थोड़ा होमवर्क कर लेना चाहिए
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव समाप्त होने से पहले ही विपक्ष इतना हताश हो जाएगा, ऐसी उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव आज मीडिया के सामने अपनी योजनाएं गिनवा रहे हैं... इसे हताशा की पराकाष्ठा कहा जा सकता है। प्रसाद ने कहा कि इसका मतलब यह हुआ कि चुनाव में हार देख राजद और कांग्रेस अभी से बहाने ढूंढने में जुट गए हैं। प्रसाद ने तेजस्वी के उस सवाल पर निशाना साधा जिसमें राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने कहा था कि भाजपा शसित राज्यों में ही इंडस्ट्रीज क्यों लगती है। उन्होंने कहा,‘‘इससे साफ हो गया है कि राहुल गांधी के संपर्क में आकर राजद नेता तेजस्वी यादव का भी वही हाल हो गया है। मैं बताना चाहता हूं कि तेजस्वी यादव को भी थोड़ा होमवर्क कर लेना चाहिए। बिहार में कई इंडस्ट्रीज लगी हैं और कई औद्योगिक घराने यहां व्यापार और पूंजी निवेश के लिये इच्छुक हैं।‘'

जनता इस बार भी इंडिया गठबंधन को मौका नहीं देने वाली
भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार में अभी तक इथेनॉल के 17 प्रोजेक्ट शुरू हो गए हैं। बिहार में टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज का एक बहुत बड़ा क्षेत्र विकसित हुआ है। इसमें बेतिया, मधुबनी, पटना, बेगूसराय जिले में टेक्सटाइल के प्रमुख रूप से निवेश किए गए हैं। बिहार बिस्किट इंडस्ट्रीज का फूड प्रोसेसिंग में बहुत बड़ा केंद्र बन गया है। प्रसाद ने कहा कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि अब बिहार का वातावरण आतंक, अपराध और खौफ से मुक्त हो गया है। इसलिए पूंजी निवेश हुआ और निवेश करने के लिए व्यापारी और आगे आएंगे। भाजपा नेता ने कहा कि अगर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 20 साल के बाद भी जीत रहे हैं तो इसका सबसे बड़ा कारण जनता का विश्वास। प्रसाद ने कहा कि बिहार विधानसभा का यह चुनाव जंगलराज बनाम सुशासन रहा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी अपने पिता की भ्रष्टाचार, कुशासन और खौफ की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। प्रसाद ने कहा कि जनता सब समझती है इसलिये जनता इस बार भी इंडिया गठबंधन को मौका नहीं देने वाली है। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी

Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी

PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव

PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव

निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता

निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता

मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी

मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी

मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार

मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार

‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम

‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम

केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया

केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी

अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन