Sunday, March 29, 2026
BREAKING
पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने के बावजूद मंडियों में सरकार की तैयारियां पूरी नहीं : दुष्यंत चौटाला खेल जगत : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अंबाला छावनी स्थित आवास पर पहुंच उनका हालचाल जाना एक्साइज ड्यूटी में कटौती: जनता को राहत या सरकार का भ्रमजाल? : राव नरेंद्र सिंह सिरसा और आसपास के जिलों में बढ़ते कैंसर मामलों पर कुमारी सैलजा ने संसद में जताई गंभीर चिंता अग्रवाल वैश्य समाज : पूर्व चेयरमैन नरेश केडिया बने भिवानी जिलाध्यक्ष, दीपक बंसल व प्रवीण गोयल को मिली बड़ी जिम्मेदारी हरियाणा में 4,032 सरकारी पेट्रोल पंप सक्रिय : सीएम नायब सैनी

राष्ट्रीय

Bihar Election 2025: "चाहे 100 शहाबुद्दीन आ जाए... आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकते", सीवान में गरजे अमित शाह

24 अक्टूबर, 2025 07:50 PM

बिहार दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शुक्रवार को सीवान में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने शहाबुद्दीन का नाम (Amit Shah in Bihar) लेकर आरजेडी (RJD) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चाहे 100 शहाबुद्दीन आ जाए कोई आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।

अमित शाह ने कहा, "... 20 साल तक ए-श्रेणी का हिस्ट्रीशीटर शहाबुद्दीन, जिसके खिलाफ लगभग 75 मामले, दो जेल की सजा, तिहरे हत्याकांड, एक SP पर हमला... उसने एक व्यवसायी के बेटों को तब तक तेजाब में नहलाया जब तक उनकी खाल नहीं उतर गई। सीवान के बहादुर लोगों ने शहाबुद्दीन के सामने कभी आत्मसमर्पण नहीं किया... शहाबुद्दीन के बेटे को खुद लालू प्रसाद यादव ने रघुनाथपुर से टिकट दिया है... अब नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के शासन में, चाहे 100 शहाबुद्दीन आ जाए कोई आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।"

14 नवंबर को दिवाली मनाएगा बिहार
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, "बिहार सही मायने में दिवाली 14 नवंबर को मनाएगा, जब लालू के पुत्र को चुनाव में अपमानजनक हार का सामना करना पड़ेगा।" उन्होंने कहा कि बिहार में विपक्षी ‘इंडिया' गठबंधन अब पूरी तरह बिखर चुका है। बता दें कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए दो चरण में 06 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान कराया जाना है। 14 नवंबर को मतगणना होगी और चुनाव की प्रक्रिया 16 नवंबर तक पूरी हो जायेगी। बिहार विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

अमित शाह ने जारी किया ‘श्वेत पत्र’, बंगाल में 15 साल के शासन पर उठाए गंभीर सवाल

अमित शाह ने जारी किया ‘श्वेत पत्र’, बंगाल में 15 साल के शासन पर उठाए गंभीर सवाल

‘ऑरा – द पावर ऑफ शी’ में 50 प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान

‘ऑरा – द पावर ऑफ शी’ में 50 प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान

भारतीय सेना को मिली 2,000 स्वदेशी ‘प्रहार’, एलएमजी 1 किमी तक दुश्मन को करेगी ढेर

भारतीय सेना को मिली 2,000 स्वदेशी ‘प्रहार’, एलएमजी 1 किमी तक दुश्मन को करेगी ढेर

ईडी ने त्रिपुरा में अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया, 1.20 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

ईडी ने त्रिपुरा में अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया, 1.20 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

इंडिया गेट-कर्तव्य पथ पर भीड़ कम करने के लिए सख्ती शुरू, रेड लाइट कैमरों से होगा चालान

इंडिया गेट-कर्तव्य पथ पर भीड़ कम करने के लिए सख्ती शुरू, रेड लाइट कैमरों से होगा चालान

पश्चिम बंगाल में बुलडोजर की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: अभिषेक बनर्जी

पश्चिम बंगाल में बुलडोजर की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: अभिषेक बनर्जी

पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच भारत आ रहे दो और तेल जहाजों के होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की संभावना

पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच भारत आ रहे दो और तेल जहाजों के होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की संभावना

ममता बनर्जी ने IAS और IPS अधिकारियों के तबादलों को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना

ममता बनर्जी ने IAS और IPS अधिकारियों के तबादलों को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना

फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की विधानसभा में हुई कड़ी निंदा, भाजपा ने सुरक्षा में बड़ी चूक बताया

फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की विधानसभा में हुई कड़ी निंदा, भाजपा ने सुरक्षा में बड़ी चूक बताया

पश्चिम एशिया में एक महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध के कारण आज पूरा विश्व गहरी चिंता में है : पीएम मोदी

पश्चिम एशिया में एक महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध के कारण आज पूरा विश्व गहरी चिंता में है : पीएम मोदी