Sunday, July 05, 2026
BREAKING
'एक गोली से सबको खत्म कर सकते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार पर ट्रंप की ईरान को खुली धमकी अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित भारत-यूके एफटीए से जुड़े नियम जारी, 15 जुलाई से होंगे लागू पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’ अबू धाबी और दुबई के लिए प्रीमियम अरेको चेरी और सेंट्रोज प्लम की पहली निर्यात खेप का आभासी शुभारंभ गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती 'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि 'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय

Bihar Election 2025: "कुप्रशासन फैलाने वाले ने पहले पत्नी को आगे किया और अब बेटे-बेटियों को...", लालू यादव पर जमकर बरसे CM नीतीश

24 अक्टूबर, 2025 07:43 PM

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) पर तीखा हमला बोला और कहा कि राज्य में ‘कुप्रशासन फैलाने वाले व्यक्ति' ने पहले अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाकर आगे बढ़ाया और अब बेटे-बेटियों को आगे बढ़ा रहे हैं।

“राज्य में जिस व्यक्ति ने कुप्रशासन फैलाया, उसने...
जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समस्तीपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को समर्थन देने का आह्वान किया और कहा कि बिहार नरेन्द्र मोदी सरकार की मदद से तेजी से प्रगति कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने इसी जनसभा से बिहार में चुनाव अभियान की शुरुआत की। कुमार ने लालू प्रसाद यादव पर बिना नाम लिए निशाना साधा और कहा कि “राज्य में जिस व्यक्ति ने कुप्रशासन फैलाया, उसने पद छोड़ने की नौबत आने पर अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया।” नीतीश कुमार 1997 की उस घटना का जिक्र कर रहे थे, जब चारा घोटाले के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो(सीबीआई) द्वारा आरोप पत्र दाखिल किए जाने के बाद लालू प्रसाद को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था और उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने पदभार संभाला था।

NDA की सरकार में बिहार ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ
मुख्यमंत्री ने कहा, “उन्होंने (लालू प्रसाद) अब तक अपनी आदतें नहीं बदली हैं। पहले अपनी पत्नी को आगे किया और अब बेटों-बेटियों को बढ़ावा देने में लगे हैं।” उनका इशारा महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव और पाटलिपुत्र से सांसद मीसा भारती की ओर था। मुख्यमंत्री ने कहा, “मैंने थोड़े समय के लिए उनकी पार्टी से गठबंधन किया था, लेकिन जल्द ही समझ गया कि यह गलती थी। मैंने पाया कि मैं उसी गठबंधन में बेहतर हूं, जिसका मैं शुरू से हिस्सा रहा हूं।” जद(यू) प्रमुख ने कहा कि राजग की सरकार में बिहार ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उनका कहना था कि केंद्र की मोदी सरकार ने राज्य के विकास के लिए हर संभव सहयोग दिया है। भाषा कैलाश

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

राम मंदिर दान चोरी का मास्टरमाइंड कौन? अविनाश शुक्ला ने उगले राज, अब इन 5 का नंबर

राम मंदिर दान चोरी का मास्टरमाइंड कौन? अविनाश शुक्ला ने उगले राज, अब इन 5 का नंबर

इमरजेंसी गैस सप्लाई कंट्रोल हटाए गए, मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

इमरजेंसी गैस सप्लाई कंट्रोल हटाए गए, मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला