पंजाब में इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब में राज्यसभा की एक सीट के चुनाव की तारिख का ऐलान कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, खाली हुए एक राज्यसभा की सीट पर उप-चुनाव 24 अक्तूबर को होंगे। वहीं वोटों की गिनती भी उसी दिन की जाएगी यानी कि 24 अक्तूबर को ही नतीजे ऐलान किए जाएंगे।
बता दें कि, यह सीट कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के सांसद पद से इस्तीफे के कारण खाली हुई थी। कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने 1 जुलाई को अपनी सांसद सीट से इस्तीफा दे दिया था जोकि मंजूर हो चुका है। बता दें कि संजीव अरोड़ा ने सांसद पद पर रहते हुए लुधियाना वेस्ट से उप चुनाव में खड़े हुए थे। इस दौरान वह चुनाव जीत गए और सीएम मान ने उन्हें कैबिनेट में शामिल किया गया। अब देखना होगा कि सीट पर कौन संजीव अरोड़ा का जगह लेता है। वहीं आपको ये भी बता दें कि संजीव अरोड़ा द्वारा सीट खाली करने पर आम आदमी पार्टी के सुप्रीम अरविंद केजरीवाल को लेकर चर्चा छिड़ी थी कि वह पंजाब से राज्यसभा में जाएंगे। लेकिन अरविंदर केजरीवाल ने इस बात से साफ इनकार कर दिया था।