Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

Bharat Taxi App: ओला-उबर की बड़ी टेंशन! 1 जनवरी से आ रहा सरकारी 'भारत टैक्सी' ऐप, जानिए कैसे बदलेगी आपकी राइड

19 दिसंबर, 2025 06:20 PM

भारत के बड़े शहरों में जब भी टैक्सी की जरूरत होती है, ज्यादातर लोग ओला या उबर ऐप खोलते हैं। लेकिन इन प्लेटफॉर्म्स पर अक्सर ज्यादा किराया, राइड कैंसिलेशन, ड्राइवर और पैसेंजर के बीच झगड़े और सफाई से जुड़ी शिकायतें सामने आती रहती हैं। इसी बीच अब एक नया टैक्सी ऐप, Bharat Taxi App, चर्चा में है। यह ऐप 1 जनवरी 2026 से पूरे देश में लॉन्च होने वाला है और इसे देश का अपना टैक्सी ऐप कहा जा रहा है। सरकार के सहयोग से तैयार किया गया यह ऐप कोऑपरेटिव मॉडल पर काम करेगा, जिससे ड्राइवर्स और यात्रियों दोनों के हितों का ध्यान रखा जाएगा।

भारत टैक्सी क्या है और ये अलग क्यों है?
भारत टैक्सी को सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड चलाएगी, जिसमें अमूल, इफको और NABARD जैसे बड़े कोऑपरेटिव संस्थानों का समर्थन शामिल है। हालांकि यह पूरी तरह सरकारी ऐप नहीं है, लेकिन भारत सरकार इसकी सबसे बड़ी प्रमोटर है। ओला-उबर के मॉडल के उलट, भारत टैक्सी का फोकस ड्राइवर्स पर है, जहां ड्राइवर्स सिर्फ पार्टनर नहीं बल्कि हिस्सेदार होंगे।

पैसेंजर्स को क्या मिलेगा फायदा?
इस ऐप के जरिए पैसेंजर्स को ट्रांसपेरेंट फेयर स्ट्रक्चर मिलेगा, जिससे सर्ज प्राइसिंग से राहत मिलने की उम्मीद है। ऐप में रियल-टाइम ट्रैकिंग, राइड डिटेल्स शेयर करने की सुविधा और 24x7 कस्टमर सपोर्ट मौजूद होगा। सुरक्षा के लिहाज से इसे दिल्ली पुलिस समेत अन्य एजेंसियों से जोड़ा जाएगा। शुरुआती बीटा वर्जन में एडवांस बुकिंग, एयरपोर्ट ट्रांसफर और आउटस्टेशन ट्रिप की सुविधा उपलब्ध होगी, जबकि फाइनल वर्जन में इंस्टेंट बुकिंग की सुविधा भी आने की उम्मीद है।

ड्राइवर्स के लिए क्यों है गेमचेंजर?
ड्राइवर्स के लिए यह ऐप गेमचेंजर साबित हो सकता है। भारत टैक्सी ड्राइवर्स को उनकी कमाई का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा देने का वादा करता है, जो मौजूदा प्लेटफॉर्म्स से बेहतर है। इससे उनकी आमदनी स्थिर होगी और कमीशन कटौती का दबाव कम होगा। ड्राइवर्स को सही वेरिफिकेशन, तय नियम और शिकायत निवारण सिस्टम से सुरक्षा भी मिलेगी।

शुरुआती रिस्पॉन्स और चुनौतियां
हालांकि ऐप अभी बीटा स्टेज में है और कुछ तकनीकी चुनौतियां सामने आई हैं, इसके बावजूद सिर्फ दस दिनों में 51,000 से ज्यादा ड्राइवर्स ने एनरोलमेंट कर लिया है, जो इस मॉडल के प्रति उत्साह को दिखाता है। अगर भारत टैक्सी अपने वादों पर खरा उतरा, तो यह राइड-हेलिंग सेक्टर में बड़ा बदलाव ला सकता है। सस्ती, पारदर्शी और ड्राइवर-फ्रेंडली सेवा के रूप में यह उबर और ओला के लिए सीधी चुनौती साबित हो सकती है। आने वाले समय में भारत टैक्सी भारतीय सड़कों पर कितना असर छोड़ता है, इस पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस