Saturday, July 11, 2026
BREAKING
IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट! ‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी आमिर खान-गौरी स्प्रैट फैमिली हाउस में होंगे शिफ्ट, पूर्व पत्नी किरन राव, मां और बहनें भी रहेंगी साथ Welcome To The Jungle Day 15: 'धमाल 4' की आंधी में उड़े अक्षय कुमार या फिल्म ने उड़ाया गर्दा, जानें शुक्रवार का कलेक्शन जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने राजपाल यादव को सजा दी, फटकार लगाई; पर 2 रहम भी फ्लॉप एक्टर के साथ डायरेक्टर ने बनाई ब्लॉकस्टर फिल्म, 4 सुपरस्टार ने कर दिया था रिजेक्ट आलिया भट्ट की पिछली 5 फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन, एक ने तो पहले दिन कमाए थे 133 करोड़, जानिए

खेल

BCCI जल्द करेगा केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा, अय्यर की वापसी, कुलदीप-अक्षर का हो सकता है प्रोमोशन

17 अप्रैल, 2025 06:51 PM

मुंबई : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इस सप्ताह के अंत तक 2025-26 सत्र के लिए केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा कर सकता है। सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी सामने आई है। सूत्रों की मानें तो स्टार स्पिनर कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को ग्रेड बी से ग्रेड ए में प्रोमोट किया जा सकता है। मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भी 2024-25 सत्र के लिए बाहर किए जाने के बाद अनुबंध सूची में वापसी की उम्मीद है। सूत्रों ने आगे कहा कि वरिष्ठ खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह के ए+ ग्रेड में अपना स्थान बनाए रखने की संभावना है।


कुलदीप और अक्षर हाल ही में भारत की दो आईसीसी खिताब जीत आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान भारत के शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल रहे हैं। टी20 विश्व कप में कुलदीप ने 13.90 की औसत और 6.95 की इकॉनमी रेट से 10 विकेट लिए थे जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/19 रहा था। चैंपियंस ट्रॉफी में उन्होंने 31.85 की औसत से 7 विकेट लिए थे, जिसमें उनका इकॉनमी रेट 4.79 और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/40 रहा था।

 

भारत के प्रमुख स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने दोनों टूर्नामेंटों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। टी20 विश्व कप 2024 के दौरान 8 मैचों की 5 पारियों में उन्होंने पांच पारियों में 23.00 की औसत और 139.39 की स्ट्राइक रेट से 92 रन बनाए। उन्होंने 19.22 की औसत और 7.86 की इकॉनमी रेट से 9 विकेट भी लिए जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/23 रहा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में उनका 47 रन का जवाबी हमला अहम साबित हुआ।

 

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में अक्षर ने दुबई की कठिन परिस्थितियों में लगभग 74 की स्ट्राइक रेट के साथ, पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए पांच पारियों में 27.25 की औसत से 109 रन बनाए। उन्होंने पांच विकेट लेकर और प्रति ओवर सिर्फ 4.35 रन देकर खुद को भारत के सबसे सफल स्पिनर के रूप में भी पेश किया। उनका गेंदबाजी औसत भी 39.20 रहा। इन दो खिताब जीत और उनमें उल्लेखनीय योगदान के साथ अक्षर ने एक प्रभावशाली सितारे के रूप में भारतीय सेट-अप में अपने लिए एक स्थायी स्थान सुनिश्चित कर लिया है। अक्षर को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की कप्तानी भी सौंपी गई है और छह मैचों में पांच जीत के साथ, उन्होंने शानदार शुरुआत की है।

 

पिछले साल केंद्रीय अनुबंध से हटाए जाने के बावजूद श्रेयस अय्यर ने कुछ यादगार प्रदर्शन किए, उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए कप्तान के रूप में आईपीएल जीता, घरेलू क्रिकेट में रणजी ट्रॉफी, ईरानी कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) जीती, जिसमें से SMAT जीत कप्तान के रूप में आई। अय्यर ने इस साल इंग्लैंड श्रृंखला के दौरान एकदिवसीय सेट-अप में वापसी करने से पहले घरेलू क्रिकेट में सभी प्रारूपों में भारी स्कोर किया और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीत में भारत के शीर्ष रन बनाने वाले खिलाड़ी बने, जिन्होंने पांच मैचों में 243 रन और दो अर्द्धशतक बनाए।

 

अय्यर ने इस साल 8 वनडे मैचों में चार अर्द्धशतकों के साथ 53.00 की औसत से 424 रन बनाए हैं। पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान के रूप में बल्लेबाज ने शानदार शुरुआत की है जिसने अब तक छह में से चार मैच जीते हैं और छह मैचों में तीन अर्द्धशतकों के साथ 250 रन बनाए हैं।

 

टी20आई प्रारूप से संन्यास ले रोहित और विराट के ए+ श्रेणी में बने रहने की संभावना है, क्योंकि उन्होंने हाल ही में भारत की व्हाइट-बॉल खिताबी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रोहित ने टी20 विश्व कप 2024 के दौरान आठ मैचों में 257 रन बनाए जिसमें तीन अर्द्धशतक शामिल हैं। विराट ने निराशाजनक टूर्नामेंट के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में 76 रन की शानदार पारी खेली।

 

चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भी विराट ने पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रन-चेज के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया और पांच मैचों में एक शतक और एक अर्द्धशतक की मदद से 218 रन बनाए। रोहित ने टूर्नामेंट के दौरान तेज शुरुआत भी दी, और न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 76 रनों की पारी के साथ पांच पारियों में 180 रन बनाए।

 

बुमराह जो आखिरी बार भारत के लिए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के सिडनी टेस्ट में खेले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर से बाहर शानदार प्रदर्शन किया और पांच मैचों में 32 विकेट लिए। उन्होंने 2024 में 21 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 86 विकेट लिए, जो किसी भी गेंदबाज द्वारा सबसे अधिक है, जिसमें टी20 विश्व कप 2024 में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का पुरस्कार भी शामिल है, जहां उन्होंने आठ मैचों में 8.26 की औसत से 15 महत्वपूर्ण विकेट लिए।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट