Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए जयपुर पहुंची सीबीआई की टीम पीएम मोदी के आह्वान से जुड़ें प्रदेशवासी, ईंधन की खपत कम करें : सीएम योगी पीएम मोदी के आह्वान से जुड़ें प्रदेशवासी, ईंधन की खपत कम करें : सीएम योगी विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने चिली के विदेश मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर हुई चर्चा डोनाल्ड ट्रंप आज पहुंचेंगे चीन, शी जिनपिंग से मुलाकात पर दुनिया की नजर अमेरिकी डेमोक्रेट्स ने दी चेतावनी, कहा- ‘ईरान में बड़े पैमाने पर युद्ध का खतरा’ Cannes 2026: फ्रेंच रिवेरा में Alia Bhatt का प्रिंसेस लुक वायरल, फ्लोरल बॉल गाउन में दिखी खूबसूरत बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ के पहले गाने ‘क्यूं मज़ा आ रहा है’ का टीज़र हुआ जारी 'अगर गाना अच्छा होगा तो खुद ही चलेगा', समय रैना के मजेदार अंदाज पर हंस पड़े वरुण धवन रुहानिका धवन ने दिव्यांका त्रिपाठी को बताया 'आयरन वुमन', बोलीं- कुछ भी कर सकती हैं 'इशिमा'

राष्ट्रीय

Baggage Rules: भारत आने वाले यात्रियों के लिए बैगेज नियमों में बड़ा बदलाव: जानें अब कितनी सोने की ज्वेलरी ड्यूटी-फ्री ला सकते हैं यात्री

03 फ़रवरी, 2026 01:14 PM

विदेश से घर लौटने वाले यात्रियों के लिए अब खुशियों का बैग थोड़ा और भारी होने वाला है। सरकार ने हवाई और समुद्री मार्ग से भारत आने वाले मुसाफिरों के लिए 'बैगेज रूल्स 2026' लागू कर दिए हैं, जो पुराने 2016 के नियमों की जगह लेंगे। 2 फरवरी से प्रभावी हुए इन नियमों ने यात्रियों को पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा महंगी चीजें बिना किसी टैक्स (Duty-Free) के घर लाने की आजादी दे दी है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) का यह फैसला उन लोगों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है, जो विदेश से शॉपिंग करना पसंद करते हैं।

खरीदारी की सीमा में जबरदस्त इजाफा
नए नियमों के तहत भारतीय निवासी या वैध वीजा वाले विदेशी नागरिक अब 75,000 रुपये तक का सामान अपने साथ बिना ड्यूटी चुकाए ला सकते हैं, जबकि पहले यह लिमिट महज 50,000 रुपये थी। वहीं, विदेशी पर्यटकों के लिए भी राहत की खबर है; वे अब 15,000 के बजाय 25,000 रुपये तक की वस्तुएं ड्यूटी-फ्री ला सकेंगे। इसका सीधा मतलब यह है कि अब एयरपोर्ट पर छोटी-मोटी खरीदारी के लिए आपको जेब ढीली करने या टैक्स की चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

सोना और लैपटॉप: यात्रियों को मिली बड़ी छूट
गहनों के शौकीनों के लिए भी नियमों को उदार बनाया गया है। एक साल से ज्यादा विदेश में रहने वाले भारतीय अब अधिक मात्रा में सोने के आभूषण ला सकते हैं। महिला यात्रियों के लिए यह सीमा 40 ग्राम और पुरुषों के लिए 20 ग्राम तय की गई है, बशर्ते यह व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए हो। इसके अलावा, तकनीकी गैजेट्स के शौकीनों के लिए भी अच्छी खबर है-18 साल से ऊपर का कोई भी यात्री अपने साथ एक नया लैपटॉप या नोटपैड पूरी तरह ड्यूटी-फ्री ला सकता है।

इन बातों का रखना होगा ख्याल
भले ही छूट की सीमा बढ़ गई है, लेकिन कुछ शर्तें अब भी लागू हैं। यात्री अपनी ड्यूटी-फ्री सीमा को आपस में जोड़ या साझा नहीं कर सकते; यानी हर मुसाफिर की अपनी अलग लिमिट होगी। साथ ही, कुछ खास चीजें जैसे सिगरेट, शराब की अतिरिक्त मात्रा, सोने-चांदी की छड़ें और टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान इस छूट के दायरे से बाहर रखे गए हैं। विदेशी मुद्रा (Currency) लाने के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और वे पहले की तरह ही रहेंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए जयपुर पहुंची सीबीआई की टीम

नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए जयपुर पहुंची सीबीआई की टीम

पीएम मोदी के आह्वान से जुड़ें प्रदेशवासी, ईंधन की खपत कम करें : सीएम योगी

रियल बेटिस ने एल्चे पर जीत के साथ चैंपियंस लीग में जगह बनाई

रियल बेटिस ने एल्चे पर जीत के साथ चैंपियंस लीग में जगह बनाई

प्रतीक यादव: सियासी परिवार में रहते हुए भी राजनीति से बनाई दूरी, स्कूल की दोस्त अपर्णा को बनाया था हमसफर

प्रतीक यादव: सियासी परिवार में रहते हुए भी राजनीति से बनाई दूरी, स्कूल की दोस्त अपर्णा को बनाया था हमसफर

दिल्ली: पीएम मोदी की अपील पर सीएम रेखा गुप्ता ने सरकारी वाहनों की संख्या सीमित करने का लिया निर्णय

दिल्ली: पीएम मोदी की अपील पर सीएम रेखा गुप्ता ने सरकारी वाहनों की संख्या सीमित करने का लिया निर्णय

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन

सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन