Tuesday, March 31, 2026
BREAKING
वह दिन दूर नहीं जब कनाडा और ऑस्ट्रेलिया से विद्यार्थी बेहतर शिक्षा लेने के लिए पंजाब आएंगे: भगवंत सिंह मान विपक्ष पंजाब के पंजाब की स्वास्थ्य योजना के बारे में गलत प्रचार कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, अश्वनी शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37 प्रतिशत गिरावट पंजाब में वेयरहाउसिंग अधिकारी की मौत का मामला कमजोर किया जा रहा है : सुनील जाखड़ मंत्रिमंडल ने एनएचएआई के सड़क प्रोजेक्ट्स में तेजी लाने के लिए सतलुज नदी से गाद निकालने को मंजूरी दी सांसद सैलजा ने किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक कांग्रेस विधायक दल की बैठकः प्रदेशभर की मंडियों में जाएंगे कांग्रेस विधायक- हुड्डा राज्यसभा चुनाव में धांधली करने वाले निर्वाचन अधिकारी की शिकायत करेगी कांग्रेसः हुड्डा ईरान युद्ध के बीच सरकार ने केरोसिन की आपूर्ति में तेजी लाने के लिए नियमों में दी ढील

राष्ट्रीय

Asia Cup 2025: भारत-पाक मैच को लेकर ओवैसी का BJP पर फूटा गुस्सा, कहा- 'चुल्लूभर पानी में डूब मरो'

14 सितंबर, 2025 07:23 PM

AIMIM प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी नेताओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कड़े सवाल पूछे। ओवैसी ने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए बीजेपी की मंशा पर सवाल उठाए, जिसमें 26 नागरिकों को उनके धर्म पूछकर गोली मार दी गई थी।

बीजेपी से सवाल: 'पाकिस्तान के साथ मैच क्यों?'
ओवैसी ने कहा, "मैं असम के मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और सभी बीजेपी नेताओं से पूछता हूं, क्या आपके पास पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट मैच खेलने से इनकार करने की हिम्मत नहीं है?" उन्होंने भावुक अंदाज में कहा, "अगर तुम्हारी बेटी मर जाती, तब भी क्या तुम पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलते? एक मैच से 600-700 करोड़ रुपये आएंगे, क्या हमारे 26 नागरिकों की जान की कीमत इससे ज्यादा नहीं है?"

पीएम मोदी पर निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा, "आपने कहा था कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते। बातचीत और आतंकवाद साथ-साथ नहीं हो सकते। तो फिर बीसीसीआई को एक क्रिकेट मैच से 2000 या 3000 करोड़ रुपये मिलने की वजह से क्या हम चुप रहें? बीजेपी को इस पर सवाल उठाना चाहिए।" उन्होंने बीजेपी नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "देशभक्ति की बात करने वाले चुल्लू भर पानी में डूब मरो। क्या तुम 700-800 करोड़ या 2000 करोड़ रुपये के लिए ऐसा करोगे?"

'हम 26 नागरिकों के साथ खड़े हैं'
AIMIM प्रमुख ने जोर देकर कहा, "हम कल भी उन 26 नागरिकों के साथ खड़े थे, आज भी उनके साथ हैं और कल भी उनके साथ रहेंगे।" उन्होंने बीजेपी से इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की और कहा कि देश की जनता को जवाब चाहिए कि आखिर आतंकी हमलों के बावजूद भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच क्यों आयोजित हो रहा है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

गोबरधन योजना: बायोगैस संयंत्रों ने बदली यूपी के गांवों की तस्वीर, स्वच्छता के साथ आय और रोजगार में बढ़ोतरी

गोबरधन योजना: बायोगैस संयंत्रों ने बदली यूपी के गांवों की तस्वीर, स्वच्छता के साथ आय और रोजगार में बढ़ोतरी

सबरीमाला सोना चोरी मामला: भाजपा ने दिया करारा जवाब, कहा- 'राहुल गांधी का झूठ फिर आया सामने'

सबरीमाला सोना चोरी मामला: भाजपा ने दिया करारा जवाब, कहा- 'राहुल गांधी का झूठ फिर आया सामने'

भारत में प्रोडक्ट डिजाइन नहीं करने वाली इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को नहीं मिलेगा सरकारी फायदा: अश्विनी वैष्णव

भारत में प्रोडक्ट डिजाइन नहीं करने वाली इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को नहीं मिलेगा सरकारी फायदा: अश्विनी वैष्णव

पीएम मोदी का गुजरात दौरा, 19,800 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

पीएम मोदी का गुजरात दौरा, 19,800 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी

सूर्य की गतिविधि से बनता है 'स्पेस वेदर', जानें पृथ्वी को कैसे करता है प्रभावित

सूर्य की गतिविधि से बनता है 'स्पेस वेदर', जानें पृथ्वी को कैसे करता है प्रभावित

ईरान में एयर स्ट्राइक से फैल रहा जहरीला धुआं, ब्लैक रेन हो सकती है खतरनाक : संजय राउत

ईरान में एयर स्ट्राइक से फैल रहा जहरीला धुआं, ब्लैक रेन हो सकती है खतरनाक : संजय राउत

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री योगी की बच्चों को नसीहत, स्क्रीन टाइम घटाएं, एक्टिविटी टाइम बढ़ाएं

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री योगी की बच्चों को नसीहत, स्क्रीन टाइम घटाएं, एक्टिविटी टाइम बढ़ाएं