Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

Aravalli Controversy: अरावली की नई परिभाषा पर छिड़ा 'महायुद्ध', जानें क्या है पूरा विवाद और क्यों हो रहा है इसका विरोध?

24 दिसंबर, 2025 08:58 PM

उत्तर भारत के राज्यों में इन दिनों अरावली पहाड़ों को लेकर महायुद्ध छिड़ा हुआ है। यह विवाद राजस्थान की वादियों से लेकर दिल्ली की सीमाओं तक फैल चुका है। इसके पीछे का कारण अरावली की एक नई 'परिभाषा'। सुप्रीम कोर्ट द्वारा केंद्र सरकार की सिफारिशों के आधार पर अरावली की जो नई व्याख्या स्वीकार की गई है, उसने environmentalists, स्थानीय लोगों और विपक्षी दलों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया है। डिटेल में जानते हैं कि क्या है ये पूरा मामला और क्या हैं इसके विरोध के कारण


क्या है पूरा विवाद?
अरावली दुनिया की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखलाओं में से एक है। यह केवल पत्थर के ढेर नहीं, बल्कि उत्तर भारत का 'Ecological Barrier' (पारिस्थितिक कवच) है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने अरावली पहाड़ियों को परिभाषित करने के लिए नए मानक तय किए हैं। जिसके अनुसार-

1. केवल उसी हिस्से को 'अरावली पहाड़ी' माना जाएगा जो आसपास की जमीन से कम से कम 100 मीटर (328 फीट) ऊंचा हो।


2. दो पहाड़ियां, जो 500 मीटर के दायरे में हों और उनके बीच समतल जमीन हो, उन्हें 'श्रृंखला' माना जाएगा।

 

क्या है विरोध का मुख्य कारण?
प्रदर्शनकारियों का तर्क है कि अरावली का महत्व उसकी ऊंचाई से नहीं, बल्कि उसकी उपस्थिति से है। 100 मीटर से कम ऊंचाई वाली हजारों ऐसी छोटी पहाड़ियां और टीले हैं जो वर्तमान में घने जंगलों और झाड़ियों से ढके हुए हैं।

खनन का खतरा: नई परिभाषा के बाद जो पहाड़ियां 100 मीटर से नीची हैं, उन्हें तकनीकी रूप से 'पहाड़' नहीं माना जाएगा। इससे वहां खनन और निर्माण कार्यों के लिए कानूनी रास्ता साफ हो सकता है।
रेगिस्तान का विस्तार: अरावली थार मरुस्थल को दिल्ली और हरियाणा की ओर बढ़ने से रोकती है। यदि छोटी पहाड़ियां हटा दी गईं, तो धूल भरी आंधियां और मरुस्थलीकरण का खतरा बढ़ जाएगा।
जल संकट: ये पहाड़ियां Groundwater रिचार्ज करने का मुख्य स्रोत हैं। इन्हें नुकसान पहुंचने का सीधा असर गुड़गांव, फरीदाबाद और दिल्ली के वाटर टेबल पर पड़ेगा।
गुड़गांव से उदयपुर तक गूंज उठी मुद्दे की गूंज

बीते हफ्ते गुड़गांव और उदयपुर जैसे शहरों में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन देखे गए। 'पीपल फॉर अरावलीज' जैसे संगठनों का कहना है कि सरकार को पहाड़ों को वैज्ञानिक और जलवायु संबंधी महत्व के आधार पर परिभाषित करना चाहिए, न कि किसी मनमाने पैमाने से। पर्यावरण कार्यकर्ता विक्रांत टोंगड़ के अनुसार, "पहाड़ अपनी सेवाओं (Ecosystem Services) से पहचाने जाते हैं, ऊंचाई से नहीं।"


राजनीतिक गलियारों में भी उठा मुद्दा
राजनीतिक गलियारों में भी इसकी गूंज है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और राजस्थान कांग्रेस के नेताओं ने इसे दिल्ली और उत्तर भारत के अस्तित्व पर हमला बताया है।


सरकार का पक्ष
दूसरी ओर केंद्र सरकार और पर्यावरण मंत्रालय इन चिंताओं को खारिज कर रहे हैं। सरकार का कहना है कि इस नई परिभाषा का उद्देश्य नियमों को स्पष्ट करना और सभी राज्यों (राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, दिल्ली) में एकरूपता लाना है। यह कहना गलत है कि 100 मीटर से नीचे की जमीन पर तुरंत खनन शुरू हो जाएगा। संरक्षित वन और 'इको-सेंसिटिव जोन' में किसी भी गतिविधि पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के अनुसार, पूरी श्रृंखला का केवल 2% हिस्सा ही संभावित खनन के दायरे में आ सकता है, वह भी कड़ी जांच के बाद।


अदालत में चुनौती की तैयारी कर रहे हैं प्रदर्शनकारी
भले ही सरकार इसे नियमों का सरलीकरण बता रही हो, लेकिन जमीनी स्तर पर अविश्वास की खाई चौड़ी है। प्रदर्शनकारी अब इस नई परिभाषा को अदालत में चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं। सवाल यह है कि क्या विकास और निर्माण की भूख में हम उन प्राचीन रक्षकों को खो देंगे जिन्होंने करोड़ों वर्षों से इस धरती को सुरक्षित रखा है।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस