Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

राष्ट्रीय

Amit Shah in Chapra: "इस साल बिहार में एक नहीं 4 बार मनाई जाएगी दिवाली", सारण में बोले अमित शाह, विपक्ष को खूब सुनाया

17 अक्टूबर, 2025 07:51 PM

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) के तहत सारण जिले के तरैया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जनक सिंह के नामांकन के बाद शुक्रवार को आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुये केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बिहार की जनता से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

"इस साल बिहार में एक नहीं 4 बार मनाई जाएगी दिवाली"- Amit Shah
इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि,‘इस बार बिहार की जनता एक नहीं, बल्कि एक साथ चार- चार दीपावली मनाने जा रही है।‘ अपने संबोधन में उन्होंने दीपावली के चार प्रतीकों के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों और राजनीतिक भविष्य का उल्लेख करते हुए कहा कि,‘पहली दीपावली जब प्रभु श्री राम वनवास समाप्त कर अयोध्या लौटे थे, उसकी प्रतीकात्मक दीपावली इस बार राम मंदिर निर्माण के पूर्ण होने के साथ मनाई जायेगी। दूसरी दीपावली हाल ही में राज्य की प्रत्येक जीविका दीदी के खाते में 10,000 रुपये जमा कर दिये गये हैं, यह आर्थिक सशक्तिकरण की दीपावली है।‘ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तीसरी दीपावली को जीएसटी से जोड़ा और कहा कि,‘395 वस्तुओं पर जीएसटी में राहत दी गयी है, जिससे आम जनमानस को सीधा लाभ हुआ है। 14 नवंबर को मतगणना के बाद जब बिहार की जनता लालू यादव और राहुल गांधी को खारिज कर पूर्ण बहुमत से राजग को जीत दिलायेगी, वह असली लोकतंत्र की दीपावली होगी।'    

अमित शाह ने किया ये दावा
सभा में केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने दावा किया कि बिहार में इस बार राजग 20 सालों में सबसे बड़े बहुमत से सरकार बनायेगा। उन्होंने कहा कि,‘जब सारण से चुनाव प्रचार की शुरुआत होती है तो विजय निश्चित होती है। लालू- राबड़ी के जंगलराज की याद दिलाने के लिये छपरा से बेहतर जगह कोई हो ही नहीं सकती।‘ उन्होंने कहा कि,‘20 साल पहले राजग की लड़ाई लालू यादव के जंगलराज के खिलाफ थी और आज भी विचारधारा के खिलाफ लड़ाई जारी है।' उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करते हुये कहा कि,‘बिहार में उनके नेतृत्व में राजग मजबूत है, जबकि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के रास्ते पर अग्रसर है।‘ तरैया में आयोजित इस जनसभा में हजारों की संख्या में भाजपा समर्थक, कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद थे। भाजपा प्रत्याशी जनक सिंह के समर्थन में भारी उत्साह देखा गया। मौके पर राजग नेताओं ने विश्वास जताया कि सारण समेत पूरे बिहार में राजग प्रत्याशियों को जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित