Friday, July 03, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

राष्ट्रीय

Ajit Pawar Net Worth: 124 करोड़ संपत्ति के मालिक, 4 आलीशान बंगले, करोड़ों के जेवर और....जानिए पूरी संपत्ति का ब्यौरा

28 जनवरी, 2026 07:01 PM

महाराष्ट्र की राजनीति से आज एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का बुधवार सुबह बारामती के पास एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया। 66 वर्षीय अजित पवार एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बारामती जा रहे थे, लेकिन लैंडिंग के समय उनका विमान हादसे का शिकार हो गया। इस दर्दनाक घटना में विमान में सवार सभी लोगों की जान चली गई है।

अजित पवार न केवल महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 6 बार उपमुख्यमंत्री रहने वाले नेता थे, बल्कि वे राज्य के सबसे अमीर राजनेताओं की सूची में भी शुमार थे। उनके निधन के बाद अब उनकी विशाल राजनीतिक और आर्थिक विरासत चर्चा में है।

124 करोड़ रुपये की संपत्ति के थे मालिक
अजित पवार ने साल 2024 के विधानसभा चुनावों के दौरान चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपनी संपत्ति का विस्तृत ब्यौरा साझा किया था। मायनेता डॉट कॉम और चुनावी एफिडेविट के अनुसार:

कुल नेटवर्थ: अजित पवार और उनके परिवार की कुल संपत्ति करीब 124 करोड़ रुपये आंकी गई थी।
बैंक बैलेंस और सेविंग्स: परिवार के पास 14.12 लाख रुपये नकद थे, जबकि अलग- अलग बैंक खातों में 6.81 करोड़ रुपये जमा थे। इसमें से अकेले अजित पवार के नाम पर 3 करोड़ रुपये और उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार के नाम पर भी इतनी ही राशि जमा थी। इसके अलावा, पोस्टल सेविंग और NSS में 1.52 करोड़ रुपये का निवेश था।
शेयर बाजार में निवेश: 'अजित दादा' ने शेयर बाजार और बॉन्ड्स में भी मोटा निवेश किया था। उनके नाम पर 24 लाख रुपये और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर करीब 30 लाख रुपये के शेयर दर्ज थे।

अचल संपत्ति: आलीशान बंगले और करोड़ों की जमीन
अजित पवार अपने पीछे जमीन और रियल एस्टेट का एक बड़ा पोर्टफोलियो छोड़ गए हैं:

कृषि और गैर-कृषि भूमि: उनके पास 13.21 करोड़ रुपये की खेती योग्य जमीन और 37 करोड़ रुपये की गैर-कृषि (Non-Agricultural) जमीन थी।
कमर्शियल और रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी: उनके नाम पर 11 करोड़ रुपये की एक कमर्शियल बिल्डिंग थी। साथ ही उनके पास 4 आलीशान घर थे जिनकी कीमत करोड़ों में है। उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार के नाम पर भी पुणे और अन्य इलाकों में 22 करोड़ रुपये से ज्यादा की वैल्यू के 4 फ्लैट्स और घर दर्ज हैं।
गहने और गाड़ियाँ: हलफनामे के मुताबिक अजित पवार के पास 38 लाख रुपये के जेवर थे, जबकि उनकी पत्नी के पास 1.19 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के आभूषण थे। उनके पास 80 लाख रुपये की लग्जरी गाड़ियाँ भी थीं।

12 वीं के बाद रखा राजनीति में कदम
12वीं तक शिक्षित अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार के मार्गदर्शन में राजनीति सीखी, लेकिन अपनी मेहनत और कड़क कार्यशैली से महाराष्ट्र की सत्ता के केंद्र में जगह बनाई। वे अपनी प्रशासनिक पकड़ और 'काम करने वाले नेता' की छवि के लिए मशहूर थे। भले ही उनके ऊपर 21.39 करोड़ रुपये की देनदारी (कर्ज) भी थी, लेकिन उनका सियासी कद और रसूख दौलत से कहीं ज्यादा बड़ा था।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ: पीयूष गोयल

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ: पीयूष गोयल

भारत ने प्रस्तावित अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ दर्ज कराई आपत्ति

भारत ने प्रस्तावित अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ दर्ज कराई आपत्ति

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार, बनवाए 3.31 करोड़ से अधिक शौचालय

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार, बनवाए 3.31 करोड़ से अधिक शौचालय

महोबा में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत

महोबा में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत

अयोध्या के वकील बोले-चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर दर्ज हो एफआईआर

अयोध्या के वकील बोले-चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर दर्ज हो एफआईआर

हमारे हवाले कर दो ED और CBI, हम भाजपा के 10 टुकड़े कर देंगे : संजय राउत

हमारे हवाले कर दो ED और CBI, हम भाजपा के 10 टुकड़े कर देंगे : संजय राउत

पीएम मोदी और जापान की प्रधानमंत्री तकाइची ने हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की

पीएम मोदी और जापान की प्रधानमंत्री तकाइची ने हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की

पीएम मोदी ने जापानी पीएम ताकाइची को बताया ‘छोटी बहन’, बोले- रिश्तों का नया अध्याय शुरू

पीएम मोदी ने जापानी पीएम ताकाइची को बताया ‘छोटी बहन’, बोले- रिश्तों का नया अध्याय शुरू

By-election: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 30 जुलाई को होगा मतदान

By-election: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 30 जुलाई को होगा मतदान

EPF निकासी नियमों में बड़ा बदलाव, खाते में 25% राशि रखना होगा अनिवार्य

EPF निकासी नियमों में बड़ा बदलाव, खाते में 25% राशि रखना होगा अनिवार्य