Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

Air Pollution: GRAP-4 लागू! फिर भी दिल्ली की हवा जहरीली... AQI 300 पार, 26 इलाकों में रेड जोन, सांस लेना हुआ मुश्किल

17 दिसंबर, 2025 01:59 PM

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी के साथ ही वायु प्रदूषण ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। सुबह घर से बाहर निकलते ही आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में दिक्कत आम हो गई है। बुधवार सुबह करीब 6 बजे राजधानी के लगभग सभी इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने ऐलान किया है कि कल से दिल्ली के सभी सरकारी और निजी संस्थानों में 50 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य होगा। नियमों का पालन न करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

इन इलाकों में कितना है AQI?
बवाना-378
मुंडका- 371
रोहिणी- 364
जहांगीरपुरी -363
वजीरपुर- 361
NSIT द्वारका- 361
ITO- 360
नेहरू नगर- 360
आनंद विहार- 341
अशोक विहार- 351
विवेक विहार- 353
सिरिफोर्ट- 356
सोनिया विहार -344
आरके पुरम- 343
द्वारका सेक्टर-8 343
शादिपुर – 343
नरेला- 340
ओखला फेज-2 339
पटपड़गंज- 331
आया नगर -274
लोधी रोड (IMD)-286
लोधी रोड (IITM)- 289
CRRI मथुरा रोड- 296
IIT दिल्ली- 300
बुराड़ी क्रॉसिंग- 301
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम- 302

26 इलाके रेड जोन में
बवाना, मुंडका, रोहिणी, जहांगीरपुरी, वजीरपुर, द्वारका, आईटीओ, नेहरू नगर, विवेक विहार, सिरिफोर्ट और सोनिया विहार सहित कुल 26 इलाके रेड जोन में दर्ज किए गए हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, बिना तेज हवा या मौसम में बड़े बदलाव के फिलहाल हालात में सुधार की उम्मीद कम है।

GRAP-4 लागू, निर्माण कार्यों पर पूरी तरह रोक
बिगड़ती हवा को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने पूरे एनसीआर में ग्रैप (GRAP) का चौथा चरण यानी स्टेज-IV लागू कर दिया है। इसके तहत दिल्ली में सभी तरह के निर्माण कार्यों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। सड़क, फ्लाईओवर, इमारत और अन्य परियोजनाओं से जुड़े कंस्ट्रक्शन वर्क फिलहाल बंद रहेंगे।

वाहनों पर भी सख्त पाबंदियां
ग्रैप-4 के तहत आवश्यक सेवाओं और जरूरी सामान की आपूर्ति करने वाले CNG और इलेक्ट्रिक ट्रकों को छोड़कर दिल्ली में ट्रकों की एंट्री पर रोक है। दूसरे राज्यों से आने वाले गैर-जरूरी ट्रक और हल्के कमर्शियल वाहन भी राजधानी में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

आज का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) जानने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली में वाहनों को लेकर भी सख्त पाबंदियां लागू हैं। आवश्यक सेवाओं और जरूरी सामान की आपूर्ति करने वाले CNG और इलेक्ट्रिक ट्रकों को छोड़कर दिल्ली में ट्रकों की एंट्री पर रोक है। इसके अलावा दूसरे राज्यों से आने वाले ट्रक, हल्के कमर्शियल वाहन और गैर-जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहन दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। डॉक्टरों का कहना है कि लोगों को बिना जरूरत घर से बाहर न निकलने, मास्क पहनने और प्रदूषण से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी जा रही है। फिलहाल मौसम में बड़े बदलाव या तेज हवा के बिना दिल्ली की हवा में सुधार की उम्मीद कम ही नजर आ रही है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस