Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

बाज़ार

AI बूम से मालामाल: दुनिया का दूसरा सबसे अमीर बना यह शख्स, 95% संपत्ति देंगे दान

25 सितंबर, 2025 07:40 PM

अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी ओरेकल के फाउंडर लैरी एलिसन दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ 368 अरब डॉलर है। इस साल एआई बूम की वजह से ओरेकल के शेयरों में जबरदस्त उछाल आया, जिससे एलिसन की संपत्ति में 176 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई। अमीरी की दौड़ में वे सिर्फ टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ($458 अरब) से पीछे हैं।

लेकिन बहुत कम लोगों को यह बात पता है कि लैरी एलिसन अपनी कुल संपत्ति का 95 प्रतिशत हिस्सा दान में देने का प्लान बना चुके हैं। हालांकि, उन्होंने साफ कहा है कि यह दान उनके अपने नियम और शर्तों पर होगा।

भारत के 8 सबसे बड़े अरबपतियों के बराबर दौलत
एलिसन की संपत्ति भारत के शीर्ष 8 रईसों की संयुक्त नेटवर्थ के बराबर है। इसमें मुकेश अंबानी ($97.5 अरब), गौतम अडानी ($89.1 अरब), सावित्री जिंदल ($34.4 अरब), शिव नाडर ($34.3 अरब), शापूरजी मिस्त्री ($32.5 अरब), सुनील मित्तल ($27.8 अरब), लक्ष्मी मित्तल ($27.1 अरब) और अजीम प्रेमजी ($26 अरब) शामिल हैं। इनकी कुल नेटवर्थ भी करीब 368 अरब डॉलर बैठती है।

गिविंग प्लेज और परोपकार
80 वर्षीय एलिसन ने 2010 में गिविंग प्लेज पर हस्ताक्षर करते हुए अपनी 95% संपत्ति दान करने का वादा किया था। हालांकि वे परंपरागत गैर-लाभकारी संस्थाओं से दूरी बनाकर, अपनी शर्तों पर संपत्ति दान करना पसंद करते हैं। उनकी परोपकारी गतिविधियाँ मुख्य रूप से एलिसन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (EIT) के माध्यम से होती हैं, जो स्वास्थ्य सेवा, खाद्य सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और एआई अनुसंधान पर काम करता है। ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी में EIT का नया कैंपस 2027 तक 1.3 अरब डॉलर की लागत से खुलने वाला है।

अब तक के बड़े दान
कैंसर अनुसंधान केंद्र बनाने के लिए दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय को 200 मिलियन डॉलर
एलिसन मेडिकल फाउंडेशन को लगभग 1 अरब डॉलर (जो अब बंद हो चुकी है)

चुनौतियों का सामना
EIT में नेतृत्व को लेकर हाल ही में दिक्कतें आईं। 2024 में एलिसन ने वैज्ञानिक जॉन बेल को रिसर्च प्रमुख बनाया, लेकिन अगस्त 2025 में बेल ने परियोजना को "बहुत चुनौतीपूर्ण" बताते हुए इस्तीफा दे दिया। इसके बाद मिशिगन यूनिवर्सिटी के पूर्व अध्यक्ष सांता ओनो को सहयोगी भूमिका में जोड़ा गया।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान