Monday, July 06, 2026
BREAKING
वेनेजुएला में आए भूकंप के बाद मृतकों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी, 3,342 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा एफआईआई ने जून के आखिरी पखवाड़े में फाइनेंशियल सर्विसेज और कंस्ट्रक्शन जैसे सेक्टर्स पर लगाया दांव सोने की सपाट शुरुआत, चांदी का दाम करीब आधा प्रतिशत बढ़ा वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया फीफा वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, रोमांचक मुकाबले में मेक्सिको को 3-2 से हराया होप-ग्रीव्स की साझेदारी ने कराई वेस्टइंडीज की वापसी, कैरेबियाई टीम के नाम रहा एंटिगुआ टेस्ट का तीसरा दिन यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा, लेकिन उम्मीद है स्पेन के खिलाफ मुकाबला अंतिम नहीं होगा: रोनाल्डो पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’ बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

मनोरंजन

52 वर्ष के हुए ऋतिक रोशन, आशा से वॉर-2 तक

11 जनवरी, 2026 01:39 PM

मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो ऋतिक रोशन आज 52 साल के हो गए। दस जनवरी, 1974 को मुंबई में जन्में ऋतिक रोशन को अभिनय की कला विरासत में मिली। ऋतिक के पिता राकेश रोशन जानेमाने फिल्मकार और अभिनेता हैं, जबकि उनके दादा रोशन ने संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। ऋतिक रोशन ने बतौर बाल कलाकार आशा, आपके दीवाने, आसपास और भगवान दादा जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2000 में अपने पिता राकेश रोशन निर्मित रोमांटिक फिल्म कहो ना प्यार है से की थी।

फिल्म में ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। वर्ष 2000 में ही ऋतिक की फिजा और मिशन कश्मीर जैसी फिल्में रिलीज हुई। दोनों ही फिल्मों में रितिक ने अपनी रूमानी छवि में बदलाव लाते हुए संजीदा अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। फिजा के लिए वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किए गए। वर्ष 2001 में उन्हें सुभाष घई की फिल्म यादें में काम करने का अवसर मिला, लेकिन कमजोर पटकथा के कारण फिल्म नकार दी गई। इसी साल रिलीज करण जौहर की फिल्म कभी खुशी कभी गम के लिए वह सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किए गए। वर्ष 2003 में ऋतिक रोशन को एक बार फिर से अपने पिता की फिल्म कोई मिल गया में काम करने का अवसर मिला।

सांइस नैचुरल थ्रिलर इस फिल्म में रितिक रोशन ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म के लिए उन्हें दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया।साल 2006 उनके करियर का अहम वर्ष साबित हुआ। इस साल रिलीज उनकी धूम 2 और कृष जैसी फिल्में सुपरहिट हुई। यश राज बैनर तले बनी धूम के सीक्वल धूम 2 में ऋतिक रोशन ने नेगेटिव किरदार निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया वहीं कोई मिल गया के सीक्वल कृष मे ऋतिक ने सुपरहीरो का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। वर्ष 2012 में ऋतिक रोशन की फिल्म अग्निपथ रिलीज हुई। यह फिल्म वर्ष 1990 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म अग्निपथ की रिमेक थी। फिल्म टिकट खिडक़ी पर सुपरहिट साबित हुई साथ हीं ऋतिक दर्शकों की अपेक्षाओं पर खरे उतरे। वर्ष 2013 में रिलीज कृष 3 रितिक के करियर की सर्वाधिक कामयाब फिल्म साबित हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 240 करोड़ रुपए की कमाई की। वर्ष 2014 में ऋतिक की फिल्म बैंग बैग ने 180 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की। वर्ष 2017 में रितिक की फिल्म काबिल रिलीज हुई। फिल्म ने 100 करोड़ से अधिक की कमाई की। वर्ष 2019 में ऋतिक की सुपर 30 और वॉर जैसी कामयाब फिल्में रिलीज हुई। वर्ष 2022 में ऋतिक की फिल्म विक्रक्रम वेदा और वर्ष 2024 में फाइटर प्रदर्शित हुई। वर्ष 2025 में ऋतिक की फिल्म वॉर 2 रिलीज हुई है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर