Saturday, September 05, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार मोदी के सेवा भाव और जनता के बीच सेतु बनेंगे भाजपा कार्यकर्ता : डॉ. अर्चना गुप्ता शिक्षक दिवस पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया शिक्षकों को सम्मानित बारिश में डूबा विकास मॉडल, कचरे और सीवर की समस्याओं से त्रस्त जनता : कुमारी सैलजा आयुष्मान भारत योजना के भुगतान को लेकर आईएमए के आरोपों पर हरियाणा सरकार का जवाब, 'दबाव बनाने की कोशिश' प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं सुशासन को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: मुख्यमंत्री सैनी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट द्वारा खरीफ सीजन 2026-27 के लिए धान की खरीद से संबंधित तीन महत्वपूर्ण नीतियों को मंजूरी मेरा सपना पंजाब को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाना है- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान टेंट एवं डेकोर इंडस्ट्री के इस अनूठे एक्सपो में बड़ी संख्या में पहुंचे विजिटर्स और कारोबारी, आयोजकों ने जताया आभार

चंडीगढ़

51,979 नागरिकों द्वारा दी गई गुप्त सूचनाओं के चलते पंजाब में नशा तस्करी से संबंधित 25,339 गिरफ्तारियां संभव हुईं

05 सितंबर, 2026 06:32 PM

चंडीगढ़: पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में नागरिकों की भागीदारी एक महत्वपूर्ण ताकत के रूप में उभरकर सामने आई है। नागरिकों से मिली 51,979 गुप्त सूचनाओं की मदद से भगवंत मान सरकार के ‘युद्ध नशों  विरुद्ध’ अभियान के तहत नशा विरोधी प्रवर्तन मुहिम में 25,339 गिरफ्तारियां की गई हैं।

ये आंकड़े 1 मार्च 2025, जब ‘युद्ध नशों  विरुद्ध’ अभियान शुरू किया गया था, से लेकर 3 सितंबर 2026 तक की अवधि से संबंधित हैं।

ये गुप्त सूचनाएं ‘सेफ पंजाब हेल्पलाइन’ (97791-00200) के माध्यम से प्राप्त हुईं। इन सूचनाओं के जरिए प्रवर्तन एजेंसियों को संदिग्ध नशा तस्करी और इससे संबंधित गतिविधियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

यह तथ्य विशेष रूप से महत्वपूर्ण है कि पंजाब में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटांसेज (एनडीपीएस) एक्ट के तहत दर्ज कुल 59,293 एफआईआर में से 25,000 से अधिक गिरफ्तारियां नागरिकों द्वारा दी गई गुप्त सूचनाओं के आधार पर की गई हैं।

इसके अलावा नशे के कारोबार में शामिल बड़े तस्करों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। आंकड़ों के अनुसार, 2 किलोग्राम से अधिक हेरोइन सहित 696 ‘बड़ी मछलियों’ को गिरफ्तार किया गया है। इससे स्पष्ट होता है कि यह कार्रवाई केवल छोटे स्तर पर नशा बेचने वालों तक सीमित नहीं है, बल्कि बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की आपूर्ति करने वाले नेटवर्कों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी के आंकड़े भी अभियान के व्यापक स्तर को दर्शाते हैं। प्रवर्तन एजेंसियों ने 3,757 किलोग्राम हेरोइन, 964 किलोग्राम अफीम, 45 टन चूरा-पोस्त, 1,288 किलोग्राम गांजा और 71 किलोग्राम मेथामफेटामाइन, जिसे आमतौर पर ‘आइस’ के नाम से जाना जाता है, बरामद किया है। इसके अलावा, एनडीपीएस एक्ट के तहत 62 लाख गोलियां और कैप्सूल भी बरामद किए गए हैं।

इस प्रवर्तन अभियान के दौरान 22 करोड़ रुपये की ड्रग मनी अथवा वह राशि भी जब्त की गई है, जो नशीले पदार्थों की बिक्री से अर्जित की गई थी या नशीले पदार्थों की अवैध खरीद, बिक्री, वितरण अथवा तस्करी के लिए रखी गई थी। इसके अलावा, नशीले पदार्थों की वाणिज्यिक मात्रा से संबंधित 2,675 मामले दर्ज किए गए हैं।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा, “गुप्त सूचनाओं ने एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स को और मजबूती प्रदान की है और हमें पूरा विश्वास है कि आने वाले दिनों में नागरिकों द्वारा गुप्त सूचनाएं देने तथा उनके परिणामस्वरूप होने वाली गिरफ्तारियों में और अधिक सफलता मिलेगी।”

एडीजीपी ए.एन.टी.एफ. पंजाब नीलाभ किशोर ने कहा, “ये आंकड़े दर्शाते हैं कि नशा विरोधी अभियान में कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ नागरिकों से प्राप्त खुफिया जानकारी का उपयोग भी लगातार बढ़ रहा है। हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त हुई 51,979 गुप्त सूचनाएं इस बात का संकेत हैं कि आम नागरिक सक्रिय रूप से पुलिस तक महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचा रहे हैं।”

राज्य सरकार ने नशे की लत से जूझ रहे लोगों को पुलिस के हस्तक्षेप के माध्यम से उपचार प्रणाली से जोड़ने के प्रयास भी तेज किए हैं। आंकड़ों के अनुसार, पुलिस द्वारा नशे की आदत से जूझ रहे 42,498 व्यक्तियों को नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती करवाया गया, जबकि 1,55,970 अन्य लोगों को पुलिस द्वारा आउटपेशेंट ओपिओइड असिस्टेड ट्रीटमेंट (ओओएटी) क्लीनिकों में भेजा गया।

इसके अलावा, एनडीपीएस एक्ट की धारा 641के तहत 11,239 व्यक्तियों को इम्युनिटी प्रदान की गई है। इस प्रावधान के तहत निर्धारित परिस्थितियों में उन नशा पीड़ितों को कानूनी संरक्षण प्रदान किया जाता है, जो स्वेच्छा से उपचार करवाना चाहते हैं।
नवीनतम आंकड़े इस प्रकार नशा विरोधी अभियान के दो-आयामी दृष्टिकोण को दर्शाते हैं। इसके तहत एक ओर नशीले पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर नशे के कारोबार में शामिल लोगों और नेटवर्कों की पहचान के लिए नागरिकों तथा कानून लागू करने वाली एजेंसियों के अधिकारियों के बीच बढ़ती भागीदारी को भी मजबूत किया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

टेंट एवं डेकोर इंडस्ट्री के इस अनूठे एक्सपो में बड़ी संख्या में पहुंचे विजिटर्स और कारोबारी, आयोजकों ने जताया आभार

टेंट एवं डेकोर इंडस्ट्री के इस अनूठे एक्सपो में बड़ी संख्या में पहुंचे विजिटर्स और कारोबारी, आयोजकों ने जताया आभार

पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन

पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन

उपराष्ट्रपति का PU दौरा कल; रूट डायवर्शन को लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी...घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

उपराष्ट्रपति का PU दौरा कल; रूट डायवर्शन को लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी...घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

चंडीगढ़ में ‘एकम न्याय संवाद’

चंडीगढ़ में ‘एकम न्याय संवाद’

पूर्व CM चन्नी की Exam देते तस्वीर वायरल, PU में मचा बवाल... VIP के लिए अलग नियम का आरोप

पूर्व CM चन्नी की Exam देते तस्वीर वायरल, PU में मचा बवाल... VIP के लिए अलग नियम का आरोप

PGI के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, लंबे समय से लटकी मांग हुई पूरी, पढ़ें...

PGI के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, लंबे समय से लटकी मांग हुई पूरी, पढ़ें...

भाजपा को मिला बड़ा बल, सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल; प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने किया स्वागत

भाजपा को मिला बड़ा बल, सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल; प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने किया स्वागत

PGIMER ने 80वां स्वतंत्रता दिवस रोगी सेवा के प्रति गर्व, जुनून और अटूट प्रतिबद्धता के साथ मनाया

PGIMER ने 80वां स्वतंत्रता दिवस रोगी सेवा के प्रति गर्व, जुनून और अटूट प्रतिबद्धता के साथ मनाया

चंडीगढ़ में सिख बंदियों की रिहाई को लेकर बवाल, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी; कई जवान घायल

चंडीगढ़ में सिख बंदियों की रिहाई को लेकर बवाल, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी; कई जवान घायल

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में सीबीडीसी‑आधारित डीबीटी का किया शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में सीबीडीसी‑आधारित डीबीटी का किया शुभारंभ