Thursday, September 03, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

चंडीगढ़

5वें चण्डीगढ़ हॉट वेदर टेबल टेनिस टूर्नामेंट में वाणी शर्मा ने महिला एकल, अंडर-19 और अंडर-17 वर्गों में जीत दर्ज कर तीन खिताब हासिल किए

5वें चण्डीगढ़ हॉट वेदर टेबल टेनिस टूर्नामेंट में वाणी शर्मा ने महिला एकल, अंडर-19 और अंडर-17 वर्गों में जीत दर्ज कर तीन खिताब हासिल किए

04 जून, 2026 08:01 PM

चण्डीगढ़ (प्रीत पट्टी) : 5वां चण्डीगढ़ हॉट वेदर टेबल टेनिस टूर्नामेंट सेक्टर 23 स्थित टेबल टेनिस हॉल, चंडीगढ़ में आयोजित किया गया जिसमें चण्डीगढ़ की वाणी शर्मा ने महिला एकल, अंडर-19 और अंडर-17 वर्गों में जीत दर्ज कर तीन खिताब हासिल किए। उनके इस शानदार प्रदर्शन की खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने सराहना की व सभी ने उन्हें शाइनिंग स्टार का दर्जा दिया। घोषित परिणामों में पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में चण्डीगढ़ के वाद्य चावला ने अपने ही शहर के प्रीतिश सूद को रोमांचक मुकाबले में 4-2 से हराकर खिताब जीता। महिला एकल वर्ग में चण्डीगढ़ की वाणी शर्मा ने नई दिल्ली की वार्या जैन को कड़े मुकाबले में 4-3 से पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम की। अंडर-19 बॉयज एकल वर्ग में भी चण्डीगढ़ के ही प्रीतिश सूद ने अमृतसर के राजवीर सिंह भाटिया को 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया जबकि अंडर-19 गर्ल्स सिंगल वर्ग में एक बार फिर वाणी शर्मा का दबदबा देखने को मिला। उन्होंने नई दिल्ली की वार्या जैन को ही 4-2 से हराकर दूसरा खिताब जीता।

इस अवसर पर अतुल नंदा (सीनियर एडवोकेट, सुप्रीम कोर्ट एवं प्रधान पंजाब टेबल टेनिस एसोसिएशन) के साथ पंकज शर्मा (सीनियर एडवाइज़र, पंजाब टेबल टेनिस एसोसिएशन), गगन बारी (एडवाइज़र), सुमित (खजांची), मनीष भरद्वाज (टेबल टेनिस कोच, पंजाब स्पोर्ट्स विभाग), मनमीत सिंह (जॉइंट सेक्रेटरी) तथा गणेश आहूजा (अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी) ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए तथा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
टूर्नामेंट के दौरान अतुल नंदा ने बच्चों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उन्हें खेलों के प्रति विशेष रूप से प्रेरित किया। उनकी धर्मपत्नी रमीज़ा हाकिम ने भी टूर्नामेंट में शिरकत की तथा बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया, जिससे बच्चों का उत्साह और बढ़ा तथा वे खेलों के प्रति और अधिक प्रेरित हुए।
इस टूर्नामेंट में लगभग 350 खिलाड़ियों ने विभिन्न राज्यों एवं जिलों जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, मानसा, बरनाला, संगरूर, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश तथा अन्य क्षेत्रों से भाग लिया और अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
यह तीन दिवसीय टूर्नामेंट कम्पटीशन मैनेजर कनव खन्ना तथा ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी राहुल मल्होत्रा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनलिस्ट खिलाड़ियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों को खेलों के प्रति प्रेरणा मिली और उनका खेलों के प्रति सम्मान एवं रुचि बढ़ी।
यह टूर्नामेंट स्वर्गीय आर.एस. मेहता जी की स्मृति में आयोजित किया गया तथा यह इस आयोजन का पाँचवां संस्करण था। यह टूर्नामेंट प्रत्येक वर्ष सेक्टर 23, चंडीगढ़ स्थित टेबल टेनिस हॉल में आयोजित किया जाता है। टूर्नामेंट की टेक्निकल टीम ने भी इसकी सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कपिल कुंद्रा, दीपक मेहता, जगदीश सिंह, साहिल जनवेजा, ऋषभ सैनी, नकश मेहरा, पवन जनवेजा, पीयूष पुजारा, अनिल कुमार तथा मनप्रीत सिंह ने अपने महत्वपूर्ण सहयोग और समर्पित प्रयासों से इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

उपराष्ट्रपति का PU दौरा कल; रूट डायवर्शन को लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी...घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

उपराष्ट्रपति का PU दौरा कल; रूट डायवर्शन को लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी...घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

चंडीगढ़ में ‘एकम न्याय संवाद’

चंडीगढ़ में ‘एकम न्याय संवाद’

पूर्व CM चन्नी की Exam देते तस्वीर वायरल, PU में मचा बवाल... VIP के लिए अलग नियम का आरोप

पूर्व CM चन्नी की Exam देते तस्वीर वायरल, PU में मचा बवाल... VIP के लिए अलग नियम का आरोप

PGI के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, लंबे समय से लटकी मांग हुई पूरी, पढ़ें...

PGI के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, लंबे समय से लटकी मांग हुई पूरी, पढ़ें...

भाजपा को मिला बड़ा बल, सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल; प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने किया स्वागत

भाजपा को मिला बड़ा बल, सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल; प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने किया स्वागत

PGIMER ने 80वां स्वतंत्रता दिवस रोगी सेवा के प्रति गर्व, जुनून और अटूट प्रतिबद्धता के साथ मनाया

PGIMER ने 80वां स्वतंत्रता दिवस रोगी सेवा के प्रति गर्व, जुनून और अटूट प्रतिबद्धता के साथ मनाया

चंडीगढ़ में सिख बंदियों की रिहाई को लेकर बवाल, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी; कई जवान घायल

चंडीगढ़ में सिख बंदियों की रिहाई को लेकर बवाल, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी; कई जवान घायल

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में सीबीडीसी‑आधारित डीबीटी का किया शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में सीबीडीसी‑आधारित डीबीटी का किया शुभारंभ

चंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों के लिए रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म जमा करवाने की समय-सीमा बढ़ी

चंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों के लिए रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म जमा करवाने की समय-सीमा बढ़ी

51 रचनाकार तिरंगा पटका एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित  पुस्तक ‘कुछ पल तुम्हारे चाहिए’ का विमोचन

51 रचनाकार तिरंगा पटका एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित पुस्तक ‘कुछ पल तुम्हारे चाहिए’ का विमोचन