Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

मनोरंजन

41 वर्ष की हुयी कैटरीना कैफ

16 जुलाई, 2024 11:59 AM

मुंबई, बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री कैटरीना कैफ आज 41 वर्ष की हो गयी। 16 जुलाई 1983 को हांगकांग में जन्मी कैटरीना कैफ मूल नाम कैटरीना टॉरकेटी ने 14 वर्ष की उम्र में मॉडलिंग से अपने करियर की शुरूआत की। वह मॉडलिंग करने के उद्देश्य से मुंबई आयी थी लेकिन इस दौरान उनकी मुलाकात कैजाद गुस्ताद से हुयी। कैजाद गुस्ताद उन दिनों बूम बना रहे थे। उन्होंने कैटरीना को बूम में काम करने का प्रस्ताव दिया जिसे कैटरीना ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म बूम आपराधिक पृष्ठभूमि पर आधारित थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और जैकी श्राफ ने मुख्य भूमिका निभायी थी। कमजोर पटकथा के कारण बूम बॉक्स ऑफिस पर कोई धूम नहीं मचा सकी।

वर्ष 2005 में कैटरीना कैफ को एकबार फिर से अमिताभ के साथ सरकार में काम करने का अवसर मिला लेकिन फिल्म की सफलता के बावजूद उन्हें कोई खास फायदा नहीं मिला। वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म मैने प्यार क्यों किया कैटरीना कैफ के सिने करियर की पहली सुपरहिट फिल्म साबित हुयी। बताया जाता है कि यह फिल्म कैटरीना को सलमान खान की वजह से मिली थी। इस फिल्म की सफलता के बाद कैटरीना को फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी फिल्मों के प्रस्ताव मिलने शुरू हो गये। कैटरीना कैफ के सिने करियर में उनकी जोड़ी खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार के साथ काफी पसंद की जाती है।

अक्षय और कैटरीना की जोड़ी सर्वप्रथम वर्ष 2006 में प्रदर्शित फिल्म ‘हमको दीवाना कर गये’ में एक साथ नजर आयी। फिल्म हालांकि टिकट खिड़की पर कामयाब नहीं हुयी लेकिन दोनों की जोड़ी को पसंद किया गया। हमको दीवाना कर गये के बाद अक्षय और कैटरीना की जोड़ी वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ में नजर आयी। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुयी। इसके बाद इस जोड़ी ने वेलकम, सिंह इज किंग, दे दना दन और तीसमार खान जैसी कई फिल्मों में एक साथ काम किया। कैटरीना की जोड़ी सलमान के साथ मैंने प्यार क्यूं किया, पार्टनर एक था टाइगर,टाइगर जिंदा है भारत और टाइगर 3 जैसी फिल्मों में पसंद की गयी।

कैटरीना कैफ को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये दो दशक हो चुके है और इस दौरान उन्होंने शाहरुख, सलमान, ऋतिक रोशन और अक्षय कुमार जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। वर्ष 2021 में कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल के साथ शादी कर ली। कैटरीना कैफ के करियर की अन्य उल्लेखनीय फिल्मों में अपने, रेस, न्यूयार्क, ब्लू, अजब प्रेम की गजब कहानी, राजनीति, जिंदगी ना मिलेगी दुबारा, मेरे बद्रर की दुल्हन, जब तक है जान, धूम-3, बैंगबैंग, फैंटम, फितूर ,सूर्यवंशी,और मेरी क्रिसमस प्रमुख है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया