Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के भी घटे दाम, जुलाई के पहले ही दिन ग्राहकों को तोहफा राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे समीरा रेड्डी ने सास मंजरी के तलाक और ससुर की दूसरी शादी पर की बात, ऐसे वापस दिलाया आत्मविश्वास Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर

पंजाब

3 करोड़ पंजाबियों को 10 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज, पढ़ें कैसे करवानी है रजिस्ट्रेशन

24 सितंबर, 2025 07:05 PM

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार व्यापक स्वास्थ्य देखभाल कवरेज की ओर एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने मंगलवार को ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत की। इसके तहत राज्य के 3 करोड़ निवासियों को 10 लाख रुपए का कैशलेस इलाज मिलेगा। इस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का ऑनलाइन उद्घाटन राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (एस.एच.ए.) दफ़्तर से किया गया। यह परियोजना दो जिलों—तरनतारन और बरनाला से शुरू की जा रही है।

कैबिनेट मंत्री, जिनके साथ प्रमुख सचिव स्वास्थ्य कुमार राहुल और एस.एच.ए. के सी.ई.ओ. संयम अग्रवाल भी मौजूद थे, ने बताया कि जनता के लिए एक सुचारू और सुलभ रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु इन दोनों जिलों में रजिस्ट्रेशन कैंप लगाए गए हैं। पहले ही दिन इस योजना के लिए 1480 परिवारों ने अपना नाम दर्ज करवाया है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी राज्यभर के सभी सरकारी अस्पतालों और 500 से अधिक सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज प्राप्त कर सकेंगे। डॉ. बलबीर सिंह ने स्पष्ट किया कि पात्रता मानदंड सरल और निष्पक्ष हैं।

रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए सिर्फ वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड की आवश्यकता होगी और इस योजना का लाभ लेने के लिए आय की भी कोई शर्त नहीं रखी गई है। इस योजना के अंतर्गत चिकित्सकीय उपचारों की विस्तृत सूची शामिल है, जिसके तहत 2300 से अधिक स्वास्थ्य पैकेजों में हर प्रकार की बड़ी और छोटी बीमारियों के साथ-साथ हादसों से जुड़ी सर्जरी को भी कवर किया गया है। यह सुनिश्चित किया गया है कि पंजाब के लोगों के लिए हर चिकित्सकीय सुविधा इस व्यापक स्वास्थ्य बीमा के तहत उपलब्ध हो।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन