Monday, June 29, 2026
BREAKING
अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक' वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा 'आवारापन 2' टीजर रिलीज: 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश इन 5 कारणों की वजह से टीम इंडिया ने पहली बार गंवाई आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने कसा शिकंजा, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर बनाए 103 रन राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट' ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

राष्ट्रीय

20,400 टन LPG लेकर ‘जग विक्रम’ आज पहुंचेगा कांडला

14 अप्रैल, 2026 12:17 PM

भारतीय ध्वज वाला एलपीजी जहाज ‘जग विक्रम’ आज मंगलवार को कांडला बंदरगाह पहुंचने वाला है। यह जहाज शनिवार को सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुका है।एक आधिकारिक बयान में सोमवार को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने यह जानकारी साझा की है।

वहीं अब तक 2,177 भारतीय नाविकों को सुरक्षित स्वदेश वापस लाया जा चुका है, जिनमें पिछले 24 घंटे में 93 लोग शामिल हैं। विदेश मंत्रालय और भारतीय मिशन लगातार भारतीय नागरिकों की मदद कर रहे हैं और चौबीसों घंटे हेल्पलाइन के जरिए सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, खाड़ी क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। डीजी शिपिंग कंट्रोल रूम ने अब तक 6,073 कॉल्स और 12,867 ईमेल्स को संभाला है, जिनमें पिछले 24 घंटे में 20 कॉल और 80 ईमेल शामिल हैं। अब तक कुल 2,177 भारतीय नाविकों को सुरक्षित वापस लाया जा चुका है, जिनमें से 93 लोग पिछले 24 घंटों में खाड़ी के अलग-अलग इलाकों से लौटे हैं।

देश के सभी बंदरगाहों पर कामकाज सामान्य रूप से जारी है और कहीं भी कोई जाम या बाधा नहीं है। पश्चिमी तट के बंदरगाहों पर वेस्ट एशिया से जुड़े कुल 3,383 कंटेनर (टीईयू) प्राप्त हुए, जिनमें से 3,228 कंटेनरों की वापसी सुनिश्चित कर दी गई है। बाकी 155 कंटेनर शिपिंग लाइन से जुड़े तकनीकी कारणों की वजह से लंबित हैं, लेकिन किसी भी बंदरगाह पर भीड़ या देरी की स्थिति नहीं है।

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय लगातार विदेश मंत्रालय, खाड़ी क्षेत्र में भारतीय मिशनों और अन्य समुद्री हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहा है, ताकि भारतीय नाविकों की सुरक्षा और समुद्री संचालन सुचारू बना रहे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, खाड़ी और पश्चिम एशिया क्षेत्र में भारतीय दूतावास लगातार भारतीय समुदाय के संपर्क में हैं और उनकी सुरक्षा के लिए आवश्यक सलाह और सहायता प्रदान कर रहे हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 11 से 12 अप्रैल के बीच संयुक्त अरब अमीरात का दौरा भी किया। सरकार ने कहा कि वह खाड़ी और पश्चिम एशिया के हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और राज्य सरकारों व केंद्र शासित प्रदेशों के साथ समन्वय बनाए रखा जा रहा है।

भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, मदद और भलाई सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास जारी हैं। भारतीय मिशन 24 घंटे हेल्पलाइन के जरिए सहायता दे रहे हैं और समय-समय पर यात्रा, उड़ानों और स्थानीय दिशा-निर्देशों से जुड़ी जानकारी भी साझा कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय

राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय

अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट'

अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट'

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण, लोगों से सीएम योगी की अपील- 'इसे जनआंदोलन बनाएं'

उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण, लोगों से सीएम योगी की अपील- 'इसे जनआंदोलन बनाएं'

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक टली

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक टली

झारखंड में आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, 15 दिनों में 30 से अधिक की मौत, 35 घायल

झारखंड में आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, 15 दिनों में 30 से अधिक की मौत, 35 घायल

सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस पर भारतीय दल ने मार्च किया, सशस्त्र बलों के सम्मान में खड़े हुए पीएम मोदी

सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस पर भारतीय दल ने मार्च किया, सशस्त्र बलों के सम्मान में खड़े हुए पीएम मोदी

सेशेल्स के स्वर्ण जयंती समारोह में भारत की दमदार मौजूदगी, सैन्य दल और नौसेना के युद्धपोत बने आकर्षण

सेशेल्स के स्वर्ण जयंती समारोह में भारत की दमदार मौजूदगी, सैन्य दल और नौसेना के युद्धपोत बने आकर्षण

पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित,कहा-अलग-अलग संस्कृतियों का सम्मान करने से विश्वास और सहयोग की बढ़ती है भावना

पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित,कहा-अलग-अलग संस्कृतियों का सम्मान करने से विश्वास और सहयोग की बढ़ती है भावना

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर 3.5 किमी लंबी टनल तैयार, अमरनाथ यात्रा होगी और आसान

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर 3.5 किमी लंबी टनल तैयार, अमरनाथ यात्रा होगी और आसान