Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

पंजाब

2027 के लिए Congress की बड़ी तैयारी, आज पंजाब कांग्रेस भवन में होगी अहम मीटिंग

16 फ़रवरी, 2026 01:32 PM

चंडीगढ़ : साल 2027 के आने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। सूत्रों के मुताबिक, आज (सोमवार) को पंजाब कांग्रेस भवन में एक बड़ी और लंबी मैराथन मीटिंग होने जा रही है, जिसमें पार्टी की आगे की चुनावी रणनीति तैयार की जाएगी। यह मीटिंग पार्टी के लिए काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि पार्टी पिछले कुछ समय से अंदरूनी चुनौतियों का सामना कर रही है। इस मीटिंग को पंजाब इंचार्ज भूपेश बघेल और पंजाब अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग लीड करेंगे। दोनों नेताओं की तरफ से पार्टी के ऑर्गेनाइजेशनल स्ट्रक्चर को मजबूत करने और वर्कर लेवल पर पार्टी को एक्टिव करने के लिए एक खास प्लान तैयार किया जा रहा है।

सभी जिला अध्यक्षों के अलावा यूथ विंग, वूमन विंग, एस.सी. विंग और दूसरी यूनिट के प्रेसिडेंट भी इस मीटिंग का हिस्सा होंगे। पार्टी का मानना है कि जिला और बूथ लेवल मजबूत होने पर ही चुनावों में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। इस मीटिंग में 2022 का चुनाव लड़ने वाले सभी कैंडिडेट के साथ-साथ मौजूदा MLA को भी बुलाया गया है। इसका मकसद पिछले चुनावों के अनुभव को ध्यान में रखते हुए आगे की रणनीति बनाना है।

हाईकमान के सख्त रुख के बाद बयानबाजी बंद
पिछले दिनों पार्टी के सीनियर नेताओं की तरफ से की जा रही बयानबाजी को लेकर हाईकमान ने सख्त रुख अपनाया था। इसके बाद ऐसी बयानबाजी सुनने को नहीं मिली। हाईकमान ने साफ कर दिया था कि पब्लिक में एक-दूसरे के खिलाफ बोलने से पार्टी और ऑर्गेनाइजेशनल स्ट्रक्चर को नुकसान होता है। इस सख्ती का असर अब ग्राउंड लेवल पर भी दिखने लगा है। अब पार्टी के नेता ऑर्गेनाइजेशनल मीटिंग और लोगों से कॉन्टैक्ट पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।

बूथ लेवल से मजबूती की तैयारी
कांग्रेस पार्टी के ऑर्गेनाइजेशनल स्ट्रक्चर को मजबूत करने पर जोर दे रही है, खासकर ग्रासरूट लेवल से। बूथ लेवल पर वर्कर्स को एक्टिव करने के लिए अलग से प्लान बनाया जा रहा है। पार्टी का मानना है कि वर्कर्स मजबूत होंगे तभी वे चुनाव में अच्छा परफॉर्म कर सकते हैं। एक तरफ कांग्रेस तैयारी कर रही है, तो दूसरी तरफ दूसरी पार्टियां भी पीछे नहीं हैं। सभी पार्टियां अपने ऑर्गेनाइजेशनल स्ट्रक्चर को मजबूत करने और वोटर्स से सीधा कॉन्टैक्ट बनाने में लगी हुई हैं।

आने वाला समय राजनितिक तौर पर अहम होगा
राजनितिक माहिरों का मानना है कि आने वाले महीनों में पंजाब की राजनीति और गरमा सकती है। पार्टियों की तरफ से बड़े प्रोग्राम और स्ट्रेटेजिक फैसले लिए जाने की संभावना है। कुल मिलाकर, कांग्रेस 2027 के चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। सोशल मीडिया एक्टिविटी और अंदरूनी एकता बनाने की कोशिशें इशारा कर रही हैं कि आने वाले चुनाव काफी दिलचस्प हो सकते हैं।

सभी पार्टियां सोशल मीडिया पर पूरी तरह एक्टिव
मौजूदा समय में पंजाब की पॉलिटिक्स में सोशल मीडिया का रोल काफी बढ़ गया है। सिर्फ कांग्रेस ही नहीं, बल्कि शिरोमणि अकाली दल, आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के नेता भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। नेता सोशल मीडिया के जरिए लोगों से सीधे जुड़ रहे हैं। पार्टियां फेसबुक लाइव, एक्स-पोस्ट, इंस्टाग्राम रील और यूट्यूब वीडियो के जरिए कैंपेन कर रही हैं। यह तरीका खासकर युवा वोटर्स को अट्रैक्ट करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स का मानना है कि 2027 के चुनावों में सोशल मीडिया एक बड़ा फैक्टर बनेगा। पहले जहां रैलियों और जलसों पर ज़ोर था, वहीं अब डिजिटल कैंपेनिंग भी उतनी ही जरूरी हो गई है। पार्टियां अब सोशल मीडिया कंटेंट बनाने के लिए स्पेशल टीम बना रही हैं ताकि वीडियो क्लिप, इन्फोग्राफिक्स और लाइव सेशन के जरिए वोटर्स तक पहुंचा जा सके।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे