Monday, July 06, 2026
BREAKING
वेनेजुएला में आए भूकंप के बाद मृतकों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी, 3,342 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा एफआईआई ने जून के आखिरी पखवाड़े में फाइनेंशियल सर्विसेज और कंस्ट्रक्शन जैसे सेक्टर्स पर लगाया दांव सोने की सपाट शुरुआत, चांदी का दाम करीब आधा प्रतिशत बढ़ा वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया फीफा वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, रोमांचक मुकाबले में मेक्सिको को 3-2 से हराया होप-ग्रीव्स की साझेदारी ने कराई वेस्टइंडीज की वापसी, कैरेबियाई टीम के नाम रहा एंटिगुआ टेस्ट का तीसरा दिन यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा, लेकिन उम्मीद है स्पेन के खिलाफ मुकाबला अंतिम नहीं होगा: रोनाल्डो पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’ बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

मनोरंजन

10 करोड़ रुपये दो वरना… गायक B Praak को मिली लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी

17 जनवरी, 2026 08:10 PM

पंजाबी गायक दिलनूर ने मोहाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें एक धमकी भरा कॉल आया, जिसमें उनसे कहा गया कि वे अपने दोस्त और मशहूर बॉलीवुड–पंजाबी सिंगर बी प्राक को 10 करोड़ रुपये की रंगदारी देने के लिए कहें। धमकी देने वाले ने रकम न देने पर एक सप्ताह के भीतर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। दिलनूर के अनुसार, कॉल करने वाले ने अपना नाम आरजू बिश्नोई बताया और खुद को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सहयोगी बताया। आरोपी ने दावा किया कि वह भारत से बाहर बैठकर इस पूरे मामले को अंजाम दे रहा है।

विदेश से आए कॉल और वॉइस मैसेज

शिकायत में दिलनूर ने बताया कि 5 जनवरी को उन्हें एक विदेशी नंबर से दो मिस्ड कॉल आए, जिनका उन्होंने जवाब नहीं दिया। 6 जनवरी को एक अन्य विदेशी नंबर से कॉल आया, जिसे उठाने के बाद बातचीत संदिग्ध लगने पर उन्होंने काट दिया। इसके तुरंत बाद उन्हें एक वॉइस मैसेज मिला, जिसमें 10 करोड़ रुपये की मांग करते हुए बी प्राक को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई।

पुलिस को दी गई लिखित शिकायत

दिलनूर ने 6 जनवरी को ही मोहाली के एसएसपी को लिखित शिकायत सौंपी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कॉल्स की तकनीकी जांच के साथ-साथ आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

बी प्राक की सुरक्षा को लेकर सतर्कता

बी प्राक बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। उनके लोकप्रिय गानों में ‘तेरी मिट्टी’ (केसरी), ‘फिलहाल’, ‘पछताओगे’, ‘रांझा’ (शेरशाह) और ‘केसरियो रंग’ शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियां इस धमकी को गंभीरता से ले रही हैं।

हालिया घटनाओं से जुड़ रहा है मामला

यह धमकी ऐसे समय पर सामने आई है, जब लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कथित मामलों में देश के कई हिस्सों में रंगदारी और फायरिंग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हाल ही में दिल्ली के रोहिणी, पश्चिम विहार और पूर्वी दिल्ली में भी ऐसी घटनाएं रिपोर्ट की गई थीं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर