Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: प्रधानमंत्री मोदी गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू फीफा वर्ल्ड कप-2026 : चार बार की चैम्पियन जर्मनी बाहर, पैराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज कर अंतिम-16 में जगह बनाई वडोदरा में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की भारी बारिश और बाढ़ के बीच भारतीय सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित निकाले गए 27 ग्रामीण श्रीगंगानगर : 13 वर्षीय बालिका से कथित यौन उत्पीड़न मामले में बड़ी कार्रवाई, होटल मैनेजर सहित 12 गिरफ्तार 14 साल पूरे होने पर भावुक हुए अनुराग सिंह, बोले- 'जट्ट एंड जूलियट को इतना प्यार मिलेगा, कभी सोचा नहीं था' हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

पंजाब

‘सेफ स्कूल व्हीकल पॉलिसी’ : दर्जन से अधिक स्कूल वाहनों के कटे चालान, दी ये चेतावनी

24 दिसंबर, 2025 08:43 PM

नवांशहर : माननीय पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के आदेशों और डिप्टी कमिश्नर अंकुरजीत सिंह (आई.ए.एस.) और जिला प्रोग्राम ऑफिसर जगरूप सिंह के निर्देशों के अनुसार, जिला बाल संरक्षण अधिकारी कंचन अरोड़ा के नैतृत्व वाली टीम के सहयोग से, नवांशहर जिले में सेफ स्कूल व्हीकल पॉलिसी के तहत विभिन्न स्कूलों के स्कूल वाहनों की संयुक्त रूप से जांच की गई और स्कूल बसों के ड्राइवरों को सेफ स्कूल व्हीकल पॉलिसी की शर्तों के बारे में बताया गया।

इस अभियान के दौरान, लगभग 6 स्कूलों की कुल 19 स्कूल बसों के दस्तावेजों की जांच की गई और सेफ स्कूल व्हीकल पॉलिसी की शर्तों का उल्लंघन करने वाली 2 स्कूल बसों का चालान भी काटा गया (फर्स्ट एड बॉक्स में जरूरी दवाएं न होने, स्कूल बस ड्राइवर की यूनिफॉर्म न पहनने और सीट बैल्ट न पहनने के लिए)।

इस मौके पर टीम ने स्कूल वाहनों के ड्राइवरों को साफ किया कि जिला बाल संरक्षण कार्यालय समय-समय पर स्कूल प्रिंसीपलों और स्कूल वाहनों के ड्राइवरों को सेफ स्कूल व्हीकल पॉलिसी के बारे में जानकारी दे रहा है, जैसे कि सी.सी.टी.वी. कैमरे, खिड़कियों पर लोहे की ग्रिल, फर्स्ट एड बॉक्स, महिला कंडक्टर, स्कूल यूनिफॉर्म पहने बस ड्राइवर, सीट बैल्ट पहनना, स्कूल बस की क्षमता से ज्यादा लोगों को न बिठाना आदि।

इसके अलावा, स्कूल बस ड्राइवरों के पास वाहन के सभी दस्तावेज भी पूरे होने चाहिए ताकि उन्हें किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। इस मौके पर गौरव शर्मा बाल संरक्षण अधिकारी (आईसी) ने आम जनता से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों को स्कूल बसों में भेजने से पहले स्कूल बसों का निरीक्षण करें ताकि वे अपने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।

इसके साथ ही, उन्होंने स्कूल बस ड्राइवरों को चेतावनी दी कि सेफ स्कूल व्हीकल पॉलिसी का उल्लंघन करने पर बसों को रोकने या चालान काटने में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। सभी ड्राइवरों को सड़क पर बसें लाने से पहले अपने और अपनी बसों के दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। इस मौके पर टीम में गौरव शर्मा (बाल संरक्षण अधिकारी, आईसी), शिक्षा विभाग से शिक्षक सुशील कुमार, पुलिस विभाग से ट्रैफिक इंचार्ज सुभाष चंद्र ए.एस.आई., ए.एस.आई. दिलावर सिंह, ए.एस.आई. कमलजीत सिंह और रविंदर कौर के साथ जिला बाल संरक्षण इकाई का स्टाफ शामिल था।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल