Saturday, March 28, 2026
BREAKING
Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार ‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

राष्ट्रीय

‘वोट चोरी' को संस्थागत रूप देने का प्रयास है विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान: राहुल गांधी

09 नवंबर, 2025 07:52 PM

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) ‘वोट चोरी' पर पर्दा डालने और इसे संस्थागत बनाने का प्रयास है। राहुल गांधी मध्य प्रदेश जिला कांग्रेस अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए शनिवार को नर्मदापुरम के पचमढ़ी पहुंचे। कांग्रेस सांसद ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए दावा किया, ”वोट चोरी एक मुद्दा है और एसआईआर इस पर पर्दा डालने और इसे संस्थागत रूप देने के लिए है।”

निर्वाचन आयोग ने नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में चार नवंबर को मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरू किया था। इस अभियान के तहत इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 321 जिलों और 1,843 विधानसभा क्षेत्रों के लगभग 51 करोड़ मतदाताओं को शामिल किया जाना है। गांधी ने कहा कि उनका मानना है कि हरियाणा की तरह मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी ‘वोट चोरी' हुई। उन्होंने कहा, “कुछ दिन पहले, मैंने हरियाणा में वोट चोरी पर एक प्रस्तुति दी थी और मैंने स्पष्ट रूप से देखा कि वोट चोरी हो रही है।

25 लाख वोट चोरी हुए, हर 8 में से 1 वोट चोरी हो गया।” उन्होंने कहा, ‘इसे देखने के बाद, आंकड़ों को देखने के बाद, मेरा मानना है कि मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी ऐसा ही हुआ यह भाजपा और निर्वाचन आयोग की प्रणाली है।” पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि उनके पास और भी सबूत हैं, जिन्हें वह धीरे-धीरे सामने लाएंगे। उन्होंने कहा, “लेकिन मेरा मुद्दा वोट चोरी का है। एसआईआर अब इस पर पर्दा डालने और व्यवस्था को संस्थागत बनाने का प्रयास है।”

यह पूछे जाने पर कि क्या वह भविष्य में इस तरह के और खुलासे करेंगे, गांधी ने कहा, “हमारे पास बहुत सारी अलग-अलग सूचनाएं, बहुत विस्तृत जानकारी है और हम इसे जारी करेंगे।” उन्होंने कहा, “लोकतंत्र पर हमला किया जा रहा है, आंबेडकर के संविधान पर हमला किया जा रहा है। मोदी जी (प्रधानमंत्री), अमित शाह जी (केंद्रीय गृह मंत्री) और ज्ञानेश जी (मुख्य निर्वाचन आयुक्त) मिलकर ऐसा कर रहे हैं। इस वजह से देश को बहुत नुकसान हो रहा है। भारत माता का नुकसान हो रहा है।” एक अन्य सवाल के जवाब में राहुल ने कहा कि उन्हें मध्यप्रदेश में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

एसआईआर के लिए निर्वाचन आयोग ने बूथ स्तर के 5.3 लाख से अधिक अधिकारियों (बीएलओ), 10,448 मतदाता पंजीकरण अधिकारियों और 321 जिला निर्वाचन अधिकारियों को तैनात किया है। इसके अलावा, राजनीतिक दलों के 7.64 लाख बूथ स्तर के एजेंट (बीएलए) भी बीएलओ की सहायता के लिए मैदान में हैं। निर्वाचन आयोग नौ दिसंबर को मतदाता सूची का मसौदा जारी करेगा और अंतिम मतदाता सूची सात फरवरी को प्रकाशित की जाएगी। राहुल गांधी ने दावा किया है कि 2024 का हरियाणा विधानसभा चुनाव 'चोरी' हुआ है। उन्होंने मतदाता सूची के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि 25 लाख प्रविष्टियां फर्जी थीं और आयोग ने भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए उसके साथ साठगांठ की। हालांकि, निर्वाचन आयोग ने राहुल गांधी के वोट में हेराफेरी के आरोप को 'निराधार' बताया है।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी

Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी

PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव

PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव

निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता

निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता

मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी

मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी

मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार

मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार

‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम

‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम

केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया

केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी

अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन