Tuesday, December 16, 2025
BREAKING
Goa nightclub fire: लूथरा भाइयों को कल थाईलैंड से लाया जाएगा भारत, गोवा पुलिस कस्टडी में लेगी छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान IED विस्फोट, कोबरा बल के दो जवान घायल 'किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित किया जाएः सीएम योगी ऑस्ट्रेलिया नरसंहार पर इजरायल ने दिखाई सख्ती, अपने नागरिकों के लिए जारी की नई ट्रेवल एडवाइजरी ऑस्ट्रेलिया बॉन्डी बीच के हमलावर आतंकी निकले पिता-पुत्र, पाकिस्तान और ISIS से कनैक्शन ! सिडनी यहूदी उत्सव में क्रूरता से ली 15 लोगों की जान भारत ने पहली बार जीता स्क्वाश विश्व कप का खिताब, पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई BCCI ने जारी कर दिया फरमान!, रोहित-विराट को भी इस घरेलू टूर्नामेंट में खेलने होंगे दो मैच IPL 2026 Auction: कब, कहां और कितने बजे शुरू होगी निलामी, जानें पूरी डिटेल स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी दिल्ली पहुंचे, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी', कांग्रेस की रैली में आपत्तिजनक नारों से गरमाई राजनीति, BJP ने कहा सोनिया-राहुल देश से माफ़ी मांगे

राष्ट्रीय

‘वंदे मातरम्' और चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान सत्तापक्ष की धज्जियां उड़ा दीं: ​​​राहुल गांधी

12 दिसंबर, 2025 05:57 PM

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि विपक्ष ने संसद में ‘वंदे मातरम्' और चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान सत्तापक्ष की धज्जियां उड़ा दीं और गृह मंत्री अमित शाह मानसिक रूप से परेशान थे। उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में यह आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का पूरा तंत्र ‘वोट चोरी' में शामिल रहा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘‘हमने संसद में हुई ‘वंदे मातरम्' और मतादाता सूची के गहन विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) पर चर्चा में उनकी (सत्तापक्ष) धज्जियां उड़ा दी।

अमित शाह सदन में मानसिक रूप से परेशान थे, बहुत दबाव में थे। उन्होंने सदन में गाली तक दे दी। इसके पीछे कारण है कि वह और उनका पूरा सिस्टम ‘वोट चोरी' में शामिल था।'' इससे पहले राहुल गांधी ने, निचले सदन के कांग्रेस सदस्यों के साथ शुक्रवार को बैठक की, जिसमें उन्होंने वर्तमान शीतकालीन सत्र के दौरान ‘वंदे मातरम्' और चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान पार्टी सांसदों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार अब इन दोनों विषयों पर दबाव में है। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

राहुल गांधी ने कांग्रेस के लोकसभा सदस्यों के साथ संसद भवन परिसर में यह बैठक की, जिसमें पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल को श्रद्धांजलि भी दी गई। पाटिल का 90 वर्ष की आयु में शुक्रवार को निधन हो गया। बैठक के बाद कांग्रेस सूत्रों ने बताया, ‘‘नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार वंदे मातरम् और चुनाव सुधारों के मुद्दों पर दबाव में है तथा हमारे सांसदों ने चर्चा के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया।'' सदन में कांग्रेस के मुख्य सचेतक कोडिकुनिल सुरेश ने ‘पीटीआई-वीडियो' से कहा, ‘‘यह नियमित तौर पर होने वाली बैठक थी। नेता प्रतिपक्ष हर सत्र में सांसदों के साथ बैठक करते हैं। कामकाज का मूल्यांकन करते हैं। सांसदों के विचारों को सुनते हैं।'' 

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

Goa nightclub fire: लूथरा भाइयों को कल थाईलैंड से लाया जाएगा भारत, गोवा पुलिस कस्टडी में लेगी

Goa nightclub fire: लूथरा भाइयों को कल थाईलैंड से लाया जाएगा भारत, गोवा पुलिस कस्टडी में लेगी

छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान IED विस्फोट, कोबरा बल के दो जवान घायल

छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान IED विस्फोट, कोबरा बल के दो जवान घायल

'किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित किया जाएः सीएम योगी

'किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित किया जाएः सीएम योगी

'मोदी तेरी कब्र खुदेगी', कांग्रेस की रैली में आपत्तिजनक नारों से गरमाई राजनीति, BJP ने कहा सोनिया-राहुल देश से माफ़ी मांगे

'मोदी तेरी कब्र खुदेगी', कांग्रेस की रैली में आपत्तिजनक नारों से गरमाई राजनीति, BJP ने कहा सोनिया-राहुल देश से माफ़ी मांगे

नया दायित्व मेरे लिए पार्टी का आशीर्वाद: नितिन नवीन

नया दायित्व मेरे लिए पार्टी का आशीर्वाद: नितिन नवीन

भाजपा संसद में तमाशा करना चाहती है, अभ्रद भाषा का इस्तेमाल हमारी परंपरा नहीं: कांग्रेस

भाजपा संसद में तमाशा करना चाहती है, अभ्रद भाषा का इस्तेमाल हमारी परंपरा नहीं: कांग्रेस

मनरेगा होगा खत्म! सरकार लाने जा रही नया रोजगार कानून, जानें क्या होगें बदलाव

मनरेगा होगा खत्म! सरकार लाने जा रही नया रोजगार कानून, जानें क्या होगें बदलाव

प्रधानमंत्री मोदी को ‘धमकी' देने के मामले में रीजीजू ने राहुल, खरगे से माफी मांगने को कहा

प्रधानमंत्री मोदी को ‘धमकी' देने के मामले में रीजीजू ने राहुल, खरगे से माफी मांगने को कहा

क्या कांग्रेस में शामिल होंगे प्रशांत किशोर? बिहार चुनाव में करारी हार के बाद प्रियंका गांधी से मिले जन सुराज के सूत्रधार; सियासी अटकलें तेज

क्या कांग्रेस में शामिल होंगे प्रशांत किशोर? बिहार चुनाव में करारी हार के बाद प्रियंका गांधी से मिले जन सुराज के सूत्रधार; सियासी अटकलें तेज

Zero Visibility: घने कोहरे ने रोकी रफ्तार! दिल्ली में 100 उड़ानें कैंसिल, 300 ट्रेनें कई घंटों लेट, सांस लेना भी हुआ मुश्किल

Zero Visibility: घने कोहरे ने रोकी रफ्तार! दिल्ली में 100 उड़ानें कैंसिल, 300 ट्रेनें कई घंटों लेट, सांस लेना भी हुआ मुश्किल