Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

मनोरंजन

‘रामायण’ बनाने के पीछे की वजह जानकर होगा हर भारतीय को गर्व!

15 फ़रवरी, 2026 02:22 PM

नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा में अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। इसके टाइटल-रिवील वीडियो के साथ, दर्शकों को इसकी भव्य दुनिया की एक झलक दिखाई गई, जिसमें पावरफुल म्यूज़िक और एक शानदार स्टार कास्ट नज़र आई, जो भारत के सांस्कृतिक इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण अध्यायों में से एक को बड़े पर्दे पर पहले कभी न देखे गए अंदाज़ में लाने के लिए साथ आए हैं। जैसे-जैसे इस सिनेमैटिक स्पेक्टेकल को लेकर उत्साह बढ़ रहा है, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने हाल ही में रामायण के युग को फिर से रचने के अपने विजन और उस स्केल के बारे में बात की जिस पर फिल्म को बनाया जा रहा है।

जीबीएस ईटी नाउ कॉन्क्लेव में बात करते हुए, मल्होत्रा ने बताया यहाँ मौजूद हर किसी के लिए, रामायण हमारी संस्कृति, हमारी कहानियों और हमारे इतिहास की बुनियाद है। मैंने हॉलीवुड में अपनी जगह बनाने की कोशिश में करीब दो दशक बिताए हैं। फाइनेंस, टेक्नोलॉजी या मेडिसिन जैसे दूसरे अमेरिकी सेक्टरों के उलट, जहाँ भारतीयों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है, हॉलीवुड में हमारी कोई खास पहचान नहीं थी। हमारी इंडस्ट्री, हमारे इतिहास या हमारी संस्कृति को वहां उतनी अहमियत नहीं दी जाती थी।

उस सफर के दौरान, मुझे यह सोचकर चिढ़ होती थी कि हमें अक्सर एक उभरते हुए देश के नजरिए से देखा जाता है। इस बात ने मुझे बहुत परेशान किया। मुझे लगा कि हमें कुछ ऐसा पेश करना चाहिए जो दुनिया को दिखाए कि हम असल में कौन हैं, हमारी जड़ें कहाँ हैं, और हमारी संस्कृति और इतिहास कितना समृद्ध है और वो भी ऐसे अंदाज़ में जैसा दुनिया ने पहले कभी न देखा हो।

यही वजह बनी कि क्यों दुनिया के सामने गर्व से पेश करने के लिए रामायण सबसे बेहतरीन कहानी है। हमारे पास वो सब कुछ है जो हॉलीवुड की बड़ी से बड़ी फिल्में देती हैं। हमने इस फिल्म को बजट, टेक्नोलॉजी और विजुअल के मामले में इतने बड़े लेवल पर तैयार किया है कि इसका मुकाबला कोई नहीं कर सकता। हम वो बना रहे हैं जिसे मैं 2026 में, पूरी दुनिया की सबसे बड़ी इंडिपेंडेंटली फाइनेंस्ड फिल्मों में से एक कहूँगा।

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही और नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज व यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस द्वारा प्रोड्यूस की जा रही यह फिल्म, आठ बार ऑस्कर जीत चुके VFX स्टूडियो DNEG के साथ मिलकर तैयार हो रही है। दो हिस्सों में आने वाली यह महागाथा दुनिया भर के IMAX सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसका पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में आएगा। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साईं पल्लवी सीता के रूप में, रॉकिंग स्टार यश पराक्रमी रावण के रूप में, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद