Thursday, August 20, 2026
BREAKING
CM सुक्खू का ऐलान, 6 महीने में MRI-CT स्कैन की वेटिंग होगी खत्म; 4 महीने में लगेंगी ऑटोमेटेड लैब हिमाचल की वन संपदा से खुलेगी 22,600 करोड़ की कमाई की राह, सरकार ने ISB से किया करार भाजपा ने 2018 के पुराने वीडियो को नया बताकर किया पोस्ट; भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में गांव जल्ला के सरकारी स्कूल की बदली तस्वीर—स्मार्ट पैनल, स्वच्छ शौचालय, वाई-फाई और शुद्ध पेयजल जैसी सुविधाएं उपलब्ध: हरजोत सिंह बैंस पंजाब सरकार राजस्व कानूनगो एसोसिएशन की मांगों के निपटारे के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा महिलाओं के नेतृत्व से मजबूत होगा लोकतंत्र और समावेशी विकास: विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने रक्तदाताओं और युवाओं से अंगदान के लिए आगे आने की अपील की पंजाब सरकार द्वारा वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत अब तक 1,785.29 करोड़ रुपये जारी; 24 लाख से अधिक बुजुर्गों को लाभ: डॉ. बलजीत कौर भगवंत मान सरकार के डिजिटल सुधारों के तहत 'ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट' अब केवल एक क्लिक की दूरी पर : हरपाल सिंह चीमा पंजाब सरकार द्वारा पैस्को कर्मचारियों को 10 लाख रुपये का बीमा कवर उपलब्ध करवाया जा रहा: मोहिंदर भगत मोहिंदर भगत प्रिया भवानी शंकर ने 'इरुमुड़ी' के सफर को बताया बेहद खास, बोलीं-'फिल्म से कहीं ज्यादा यादें लेकर लौटी हूं'

राष्ट्रीय

‘राजनीति ऐशो-आराम नहीं, तपस्या है’ अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बोले नितिन नबीन

20 जनवरी, 2026 06:54 PM

BJP के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यभार संभालने के बाद अपने पहले संबोधन में राजनीति की नई परिभाषा पेश की। कार्यकर्ताओं और युवाओं को संबोधित करते हुए नबीन ने स्पष्ट किया कि बीजेपी के लिए राजनीति केवल सत्ता हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा की एक 'साधना' है।


सत्ता भोग नहीं, तपस्या है राजनीति
नितिन नबीन ने पार्टी की विचारधारा को रेखांकित करते हुए कहा, "हम एक ऐसे दल के सिपाही हैं जहां राजनीति भोग-विलास या ऐशो-आराम के लिए नहीं, बल्कि त्याग और तपस्या के लिए की जाती है। हमारे लिए कोई भी पद केवल एक ओहदा नहीं, बल्कि देश के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी (उत्तरदायित्व) है।"इसी के साथ उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की सफलता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने, "सनातन परंपराओं और आस्था" की रक्षा करने और देश को जनसांख्यिकीय परिवर्तनों से बचाने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा, "15 अगस्त, 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के युवाओं से सार्वजनिक जीवन में प्रवेश करने का आह्वान किया था। मैं देश के युवाओं से कहना चाहता हूं कि राजनीति से दूर रहना समाधान नहीं, बल्कि सक्रिय योगदान देना ही समाधान है।"


नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के भारत को विकसित देश बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए युवाओं को आगे आकर "सकारात्मक राजनीति" में भाग लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं युवाओं को यह भी बताना चाहूंगा कि राजनीति में कोई शॉर्टकट नहीं है। राजनीति सौ मीटर की दौड़ नहीं बल्कि मैराथन है, जहां गति नहीं बल्कि सहनशक्ति की परीक्षा होती है। आगे आइए और अपनी जड़ों को मजबूत रखते हुए इस राजनीतिक मैदान पर काम कीजिए।" संगठन पर्व के समापन के बाद, जिसमें बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पार्टी के विभिन्न पदों के लिए चुनाव हुए, मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में नवीन (45) को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। वह बिहार से पांच बार विधायक रह चुके हैं और 14 दिसंबर को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने से पहले राज्य सरकार में कानून एवं न्याय, शहरी विकास और आवास मंत्री रह चुके हैं।


भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथ और मंडल स्तर पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम जारी रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “भाजपा की निगरानी व्यवस्था इतनी मजबूत है कि वह हर छोटी से छोटी बात पर नजर रख सकती है और एक दिन आपको उस मुकाम तक पहुंचाएगी जिसके आप हकदार हैं।” भाजपा के नए अध्यक्ष ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में आगामी चुनावों से पहले राज्यों में "जनसांख्यिकीय परिवर्तनों" पर चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा, “हमने देखा है कि जनसांख्यिकीय परिवर्तनों के कारण वहां चीजें किस प्रकार बदल गई हैं, जो हमारे सामने एक चुनौती है। लेकिन मुझे विश्वास है कि भाजपा कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत और संघर्ष तथा कड़ी मेहनत से इन पांच राज्यों में मजबूत नेतृत्व प्रदान करेंगे।”


नवीन ने हाल में तमिलनाडु में ‘कार्तिगई दीपम' विवाद का जिक्र करते हुए द्रमुक, कांग्रेस और ‘इंडिया' गठबंधन की अन्य विपक्षी पार्टियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "हाल में हमने देखा कि विपक्षी दलों ने कार्तिगई दीपम (तमिलनाडु में पारंपरिक दीपक प्रज्ज्वलन) को रोकने और (मदुरै उच्च न्यायालय के) न्यायाधीश पर महाभियोग चलाने के प्रयास किए। सोमनाथ और संभीमन पर्व मनाने की बात आने पर भी विपक्षी दलों को आपत्ति रहती है।" भाजपा प्रमुख ने कहा, “ऐसी ताकतों को हराना जरूरी है जो हमारी परंपराओं में बाधा डालने की ज़रूरत करते हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन